Pop star Shakira separated from her partner after 12 years, you will be

12 साल बाद अपने पार्टनर से अलग हुई पॉप स्टार शकीरा, कारण जानकार चौक जाएंगे आप

Pop star Shakira separated from partner : हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली इंटरनेशनल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Edited By :   Modified Date:  November 29, 2022 / 08:33 PM IST, Published Date : June 3, 2022/3:07 am IST

नई दिल्ली : Pop star Shakira separated from partner :  हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली इंटरनेशनल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अपने पार्टनर से अलग होने का फैसला लेने के बाद से शकीरा सुर्खियां बटोर रही है। शकीरा और उनके पार्टनर साल 2010 से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इन दोनों ने 12 साल बाद आना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़े : सोने से पहले ना खाएं ये पांच चीजें, रात भर करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना 

दो बच्चों के माता-पिता है शकीरा और जेरार्ड

Pop star Shakira separated from partner : दरसअल, पॉप स्टार शकीरा और स्पेन के मशहूर फुटबॉलर जेरार्ड पीके साल 2010 से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों स्टार दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। हालांकि, अब दोनों ने अपने 12 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के अलग होने की वजह जेरार्ड का किसी और के साथ अफेयर है।

यह भी पढ़े : चार दिनों तक बेटी की लाश के साथ मां कर रही थी ये काम, लोगों ने देखा तो रह गए हैरान

दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं जेरार्ड

Pop star Shakira separated from partner :  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुटबॉलर जेरार्ड किसी दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। जब इस बारे में शकीरा को पता चला तो ऐसे में उन्होंने जेरार्ड पीके से अलग रहने का फैसला किया। शकीरा से अलग होने के बाद, पिछले कुछ हफ्तों से जेरार्ड बार्सिलोना में रह रहे हैं। जेरार्ड के पड़ोसियों ने कई बार उन्हें किसी अलग घर में जाते देखा है। वहीं, वो वहां, अपनी एक फीमेल फ्रेंड के साथ नाइट लाइफ भी एंजॉय कर रहे हैं। उस फीमेल फ्रेंड का जेरार्ड के घर काफी आना-जाना होता है। बताया जा रहा है कि, दोनों एक-साथ रह रहे हैं।

यह भी पढ़े : नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर सीएम विजयन ने दिया बड़ा बयान, गरमा सकती है सियासत… 

वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपल्स की लिस्ट में शामिल है दोनों का नाम

Pop star Shakira separated from partner : आपको बता दें कि, साल 2010 में फीफा वर्ल्ड कप के बाद सिंगर शकीरा और फुटबॉलर जेरार्ड पीके रिलेशनशिप में आए थे। तब दोनों फुटबॉल एंथम ‘वाका-वाका’ में भी साथ दिखे थे। हालांकि, शकीरा और जेरार्ड ने कभी शादी नहीं की, लेकिन उनके दो बच्चे हैं। दोनों का नाम फोर्ब्स ने वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपल्स की लिस्ट में शामिल किया था। इसके अलावा दोनों की उम्र में 10 साल का फासला है. दरअसल, शकीरा, जेरार्ड से उम्र में 10 साल बड़ी हैं।