नवरात्रि : आज से अगले 9 दिनों तक ऐसी होगी पीएम मोदी की डाइट, ये 2 चीजें खासतौर पर डाइट में होंगी शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेल्थ डेस्क। आज से नवरात्रि शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं। यह 18 अक्टूबर तक चलेंगे। 19 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी भी मां दुर्गा के बड़े भक्त हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए सभी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि, पीएम पिछले 40 सालों से नवरात्रि पर उपवास रख रहे हैं।

वे नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिनों तक उपवास पर रहते हैं। इस दौरान वे थोड़े बहुत फ्रूट्स, पानी और नींबू पानी ही लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी के उपवास का नियम पिछले 40 सालों से टूटा नहीं। सख्त रूटीन और अनुशासन ही 68 साल की उम्र में उनकी एनर्जी का राज है।

उपवास में भी इन नियमों को नहीं तोड़ते पीएम
- वे सबुह 4 बजे उठ जाते हैं।
- नवरात्रि में सिर्फ एक वक्त फल खाते हैं।
- दिन में नींबू पानी पीते हैं।
- मोदी साल के दोनों नवरात्रों में उपवास रखते हैं।

कैसे रखते हैं खुद को फिट...

- सुबह 4 से 5 बजे उठकर योग करते हैं। सूर्य नमस्कार, प्राणायाम भी उनकी एनर्जी और फिटनेस का राज हैं।
- वॉक डेली रूटीन में शामिल है।
- दिनभर में कई बार डीप ब्रीदिंग करते हैं। इससे फेफड़ों में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी होती है और बॉडी को एनर्जी मिलती है।
- सुबह पोहा, खाखरा, भाखरी और अदरक वाली गुजराती चाय लेते हैं।
- प्योर वेजिटेरियन हैं। खाने में वे फ्रूट्स और वेजिटेबल्स के साथ सादा गुजराती या साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं।
- एक साथ बहुत ज्यादा नहीं खाते बल्कि थोड़े-थोड़े अंतराल में फ्रूट्स या हल्का स्नैक्स लेते रहते हैं।
- दिनभर में कई बार गुनगुना पानी पीते हैं।
- उपवास के दौरान सिर्फ नींबू पानी पीते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और एनर्जी लेवल बना रहता है।
- रेग्युलर मेडिटेशन करते हैं।
- 3 से 4 घंटे की साउंड स्लीप लेते हैं।
- स्मोकिंग और शराब से पूरी तरह दूर रहते हैं।

    Top Cities