निर्माताः रमेश तौरानी
निर्देशकः रेमो डिसूजा
सितारेः सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम, फ्रेडी दारुवाला
रेटिंग **
रेस-3 देखने के बाद कोई आपसे पूछे कि फिल्म में सलमान खान का रोल क्या है? वह क्या कर रहे हैं? तो जवाब देना आसान नहीं होगा। अपनी कहानी के शुरू में ऑक्सफोर्ड में पढ़े सिकंदर सिंह बने सलमान चीन में हैं, जहां उन्हें एक होटल में बैठी युवती जेसिका (जैकलीन फर्नांडिस) से प्यार हो जाता है। एकाध गाने से बात आगे बढ़ती है और वन नाइट स्टैंड के बाद युवती गायब हो जाती है। सिकंदर अब अपने सौतेले पिता शमशेर सिंह (अनिल कपूर) और सौतेले जुड़वां भाई-बहन (साकिब सलीम-डेजी शाह) तथा मैनेजरनुमा दोस्त यश (बॉबी देओल) के साथ है। भारत से भागा शमशेर अल-शिफा द्वीप पर विशाल मेंशन में बच्चों समेत रह रहा है और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर का हथियार कारोबारी है। उसके जुड़वां बच्चे सिकंदर के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।