1.70 लाख को नहीं मिल सकेगा जुलाई से राशन, जानें क्यों

राशन वितरण में धांधली रोकने के लिए सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने को अनिवार्य कर दिया है। इसमें मुखिया के साथ सभी सदस्यों का आधार लिंक होना जरूरी...

offline
1.70 लाख को नहीं मिल सकेगा जुलाई से राशन, जानें क्यों
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , पीलीभीत
Sat, 9 Jun 2018 1:52 PM

राशन वितरण में धांधली रोकने के लिए सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने को अनिवार्य कर दिया है। इसमें मुखिया के साथ सभी सदस्यों का आधार लिंक होना जरूरी है। आधार लिंक कराने को लेकर चल रही प्रक्रिया एक वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी। अभी तक 1.70 लाख यूनिट आधार लिंक नहीं हैं, जिनका जुलाई से राशन रोका जा सकता है।

जिले में कुल तीन लाख 48 हजार 473 राशन कार्ड हैं। इसमें अन्त्योदय राशन कार्डो की संख्या 36 हजार 648 है और पात्र ग्रहस्थी के कार्ड की संख्या तीन लाख 11 हजार 827 है। सरकार के निर्देश पर इन दिनों राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट को आधार से लिंक कराने के लिए जोर दिया जा रहा है, ताकि फर्जीवाडे़ पर लगाम लग सके। जिले में कुछ यूनिट 15 लाख 91 हजार 443 है जिनको अभी तक राशन दिया जा रहा है। इसमें 13 लाख नौ हजार 391 यूनिट आधार से लिंक हो गए है। शेष एक लाख 72 हजार 92 यूनिट आधार से लिंक होना है। जो यूनिट आधार से लिंक नहीं है उन्हें 30 जून तक समय दिया जा रहा है। अगर इन्होंने समयसीमा तक आधार से लिंक नहीं कराया तो जुलाई से इनका राशन रोका जा सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आधार लिंक प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। कोई भी कार्ड धारक अपने सदस्यों का आधार लिंक कराना चाहता है तो वह आवेदन कार्यालय में जाम करे और उसका आधार लिंक हो जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
17% Million Can Not
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें