संतों की वाणी ही दिखाती है धर्म का मार्ग

रामनगर: संतों की वाणी ही मनुष्य को धर्म की ओर ले जाती है। सत्संग के माध्यम से ही मानव प्रभु को पा सक

By Edited By: Publish:Mon, 07 Dec 2015 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2015 07:48 PM (IST)
संतों की वाणी ही दिखाती है धर्म का मार्ग

रामनगर: संतों की वाणी ही मनुष्य को धर्म की ओर ले जाती है। सत्संग के माध्यम से ही मानव प्रभु को पा सकता है।

यह बात साध्वी स्नेहाबाई ने विधायक निवास पर आयोजित सत्संग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रभु के उपदेशों पर अमल करने से ही मन शांत और निर्मल होता है। मानव जीवन बड़ी मुश्किलों से प्राप्त होता है फिर क्षण भर के इस जीवन में परोपकार करें ताकि आने वाली पीढ़ी भी तुम्हें एक ज्ञानी पुरुष के रूप में जान सके।

अमृत जी ने कहा कि संतो और महापुरुषों का जीवन तो मानव कल्याण के लिए होता है। जब भी समाज में अधर्म के बादल मंडराते हैं तब संत समाज मनुष्य को अधर्म से जाने से रोकता है।

chat bot
आपका साथी