रेल पथ पर चल रहे विद्युतीकरण का किया मुआयना

निरीक्षण टावर वैगन के माध्यम से किया गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 05:03 AM (IST)
रेल पथ पर चल रहे विद्युतीकरण का किया मुआयना
रेल पथ पर चल रहे विद्युतीकरण का किया मुआयना

सीतापुर : नई दिल्ली व लखनऊ रेल विकास निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को डालीगंज-सीतापुर से लखीमपुर होते हुए फरधान रेलवे स्टेशन तक के रेल मार्ग पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य का मुआयना किया है। ये निरीक्षण टावर वैगन के माध्यम से किया गया। मुआयने में नई दिल्ली रेल विकास निगम के प्रमुख परियोजना निदेशक दिनेश चंद्र पांडेय व मुख्य परियोजना अधिकारी लखनऊ संजीव सहगल मौजूद रहे। निगम के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र ने बताया, अधिकारियों ने डालीगंज रेलवे स्टेशन से सीतापुर तक रेल विद्युतीकरण कार्य देखा। फिर सीतापुर-लखमीपुर रेल खंड पर विद्युतीकरण कार्य जांचे हैं। इसमें झरेखापुर, ओयल फरधान में सब सेक्शनिग पोस्ट और हरगांव, लखमीपुर व फरधान रेलवे स्टेशन पर कार्य को बारीकी से परखा। निरीक्षण में प्रोजेक्ट मैनेजर अनूप कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक रेल विकास निगम योगेश मिश्र, सुभाष त्रिपाठी, अभयकांत झा व यातायात निरीक्षक अरुण सेन गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी