एबीवीपी का डूसू चुनाव के लिए डूसू प्री कैंपेन शुरू

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रचार अभियान का आग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 09:17 PM (IST)
एबीवीपी का डूसू चुनाव के 
लिए डूसू प्री कैंपेन शुरू
एबीवीपी का डूसू चुनाव के लिए डूसू प्री कैंपेन शुरू

जासं, नई दिल्ली : एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है। सितंबर में आयोजित होने जा रहे चुनाव के लिए शुरू हुए इस अभियान को एबीवीपी ने डूसू प्री कैंपेन नाम दिया है।

डूसू प्री कैंपेन को लेकर दिल्ली एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने बताया कि डीयू में एबीवीपी की सक्रियता के कारण विद्यार्थियों के बीच यह सबसे लोकप्रिय पार्टी है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि एबीवीपी 12 महीने कैंपस में छात्रों की किसी भी समस्या को सबसे पहले उठाती है। नतीजतन विद्यार्थी 4 वर्षो से डूसू चुनाव में एबीवीपी को जिताते आ रहे हैं। इस वर्ष भी पिछला प्रदर्शन दोहराने के उद्देश्य से एबीवीपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके तहत डूसू प्री कैम्पेन शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 14 कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाई गई है। जो डीयू के विभिन्न कॉलेजों में एबीवीपी के विचार का प्रसार-प्रचार करेगी। इस टीम में रजत चौधरी, रवि यादव, शाजिया कलीम, महामेधा नागर, जतिन यादव, सुमित धनकर, अंकित बैसोया, मेहुल परासर, पार्थ राणा, सुधीर, उमाशकर, हरी गोदारा, अखिल चौधरी, सोनिया ठाकुर को शामिल किया गया है।

chat bot
आपका साथी