राजधानी एक्सप्रेस का सुनिश्चित हो ठहराव

रोहतास। स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिख सासाराम में हावड़ा- नई

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 06:41 PM (IST)
राजधानी एक्सप्रेस का सुनिश्चित हो ठहराव

रोहतास। स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिख सासाराम में हावड़ा- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है। रेलमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि यात्री किराया से विभाग को गत वित्तीय वर्ष में 20 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो मुगलसराय व गया के बाद तीसरा स्थान रहा है। साथ ही इसे आदर्श स्टेशन की श्रेणी में रख विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। यही नहीं स्टेशन ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक ²ष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लेकिन राजधानी जैसे महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव आज तक नहीं हो सका है। इस ट्रेन के ठहराव सुनिश्चित कराने के प्रति केंद्र की पूर्ववर्ती सरकार भेदभाव करती रही है। इसके अलावे बंद पड़े डालमियानगर उद्योग में विभिन्न इकाइयां स्थापित कर उसे चालू कराने की मांग विभागीय मंत्री से की है।

chat bot
आपका साथी