सेवा भारती ने शुरू किया नेकी के हाथ सभी के साथ प्रोजेक्ट

संवाद सूत्र, फाजिल्का समाजसेवा में अग्रणी संस्था सेवा भारती कई वर्षो से समाज हित में कई प्रकल्प

By Edited By: Publish:Tue, 10 Jan 2017 06:18 PM (IST) Updated:Tue, 10 Jan 2017 06:18 PM (IST)
सेवा भारती ने शुरू किया नेकी के हाथ सभी के साथ प्रोजेक्ट

संवाद सूत्र, फाजिल्का

समाजसेवा में अग्रणी संस्था सेवा भारती कई वर्षो से समाज हित में कई प्रकल्प चला रही है। इसी कड़ी के तहत 'नेकी के हाथ सभी के साथ' नया प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। जिसके तहत आप के घर में बेकार पड़ी वस्तुएं (कपड़े, जूते, चप्पल, कंबल) आदि जो आपके लिए उपयोगी नहीं हैं, परंतु किसी जरूरतमंद के लिए उपयोग हो सकती है। इन वस्तुओं को शहर की बस्तियों एवं गांव के जरूरतमंदों की पहचान करके दिया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष सोहन लाल गोकलानी ने संस्था के सभी सदस्यों से इस नेक कार्य में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह सामान डॉ. गोबिंद राम लाइब्रेरी बादल कॉलोनी फाजिल्का में शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक पहुंचा सकते हैं या फिर सोसायटी के सदस्यों भारती शर्मा, रमन सेतिया व रमेश सुधा से संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी