बिहार में बर्निंग ट्रेन बनी स्‍वतंत्रता सेनानी एक्‍सप्रेस, बड़ा हादसा टला

बिहार में रविवार की सुबह जयनगर-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस बर्निंग ट्रेन बन गया। लेकिन, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 04 Jun 2017 10:09 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jun 2017 10:33 PM (IST)
बिहार में बर्निंग ट्रेन बनी स्‍वतंत्रता सेनानी एक्‍सप्रेस, बड़ा हादसा टला
बिहार में बर्निंग ट्रेन बनी स्‍वतंत्रता सेनानी एक्‍सप्रेस, बड़ा हादसा टला

पटना [जेएनएन]। बिहार के जयनगर से नई दिल्‍ली तक जाने वाली जयनगर-दिल्‍ली स्‍वतंत्रता सेनानी एक्‍सप्रेस में रविवार की सुबह आग लग गई। दुर्घटना के बाद ट्रेन को तत्‍काल रोक  दिया गया। आग लगने के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन जैसे ही जयनगर से खुली, उसके पैंट्रीकार में आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से बढ़ती देख चालक ने गाड़ी को रोक दिया। फिर, ट्रेन को वापस स्‍टेशन पर लाया गया।

स्‍टेशन पर आग पर काबू पा लिया गया। रेल प्रशासन घटना के कारणों की पड़ताल में  लग गया है।

chat bot
आपका साथी