scriptलोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस :ममता बनर्जी | Congress Will Not Win 40 Seats in Lok Sabha In front Of BJP Mamata Ban | Patrika News
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस :ममता बनर्जी

Loksabha Election 2024 : इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचताना जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

Feb 03, 2024 / 05:45 am

Anand Mani Tripathi

congress_will_not_win_40_seats_in_lok_sabha_in_front_of_bjp_mamata_banerjee.png

 

Loksabha Election 2024 : इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचताना जारी है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर तंज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी। उन्हें पूरे भारत में 40 सीट जीतने का भी संदेह है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सीटों के मामले में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी के पास उत्तर भारत के भगवा शासित राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की ताकत ही नहीं है। पश्चिम बंगाल में अकेले तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा का सामना कर सकती है। हम ही विरोध कर सकते है। हमने पहले भी किया था और इस बार भी हम ऐसा ही करेंगे।

बीड़ी कैसे बनाई जाती है
ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में ‘बीड़ी’ श्रमिकों के साथ राहुल गांधी की बातचीत का सीधा संदर्भ देते हुए कहा कि “जिसे यह भी नहीं पता कि बीड़ी कैसे बनाई जाती है, वह अब फोटो-शूट का सहारा ले रहा है। अब यही चलन और फैशन चल रहा है।” राहुल गांधी का नाम लिए बिना राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों तक पहुँच बनाने के उनके प्रयास का मजाक उड़ाया। यात्रा शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश कर गई।

हमें नहीं मिला अधिकारिक निमंत्रण
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण नहीं भेजने का भी आरोप भी लगाया। बनर्जी ने कहा“वह हमारे राज्य में आए लेकिन हमें एक बार भी सूचित नहीं किया। रैली अचानक पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई। मैंने कांग्रेस को 300 सीटों पर चुनाव लड़ने और शेष क्षेत्रीय दलों के लिए छोड़ने का प्रस्ताव दिया लेकिन वह सहमत नहीं हुई और इसकी बजाय उसने अपना बड़े भाई वाला रवैया दिखाया।”

Home / National News / लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस :ममता बनर्जी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो