scriptWest Bengal politics: ममता बनर्जी क्यों बोली, सबके सामने करेंगी उठ-बैठ | Why Mamta said, she will do 101 times Get times up and sit | Patrika News
कोलकाता

West Bengal politics: ममता बनर्जी क्यों बोली, सबके सामने करेंगी उठ-बैठ

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके और उनकी सरकार के खिलाफ अफवाहें फैलाए जा रहे हैं। अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया और उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो आरोप को साबित करके दिखाओ। आरोप साबित हुआ तो वे सबके सामने उठक-बैठक करेंगी। भाजपा ने ममता बनर्जी पर और उनकी सरकार पर क्या आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने उसे खुली चुनौती दी है।

कोलकाताSep 09, 2020 / 01:55 am

Manoj Singh

West Bengal politics: ममता बनर्जी क्यों बोली, सबके सामने करेंगी उठ-बैठ

West Bengal politics: ममता बनर्जी क्यों बोली, सबके सामने करेंगी उठ-बैठ

किसने तृणमूल कांग्रेस की सरकार लगाया कैसा आरोप
कोलकाता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनके और उनकी सरकार के खिलाफ अफवाहें फैलाए जा रहे हैं। अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया और उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो आरोप को साबित करके दिखाओ। आरोप साबित हुआ तो वे सबके सामने उठक-बैठक करेंगी। भाजपा ने ममता बनर्जी पर और उनकी सरकार पर क्या आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने उसे खुली चुनौती दी है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को बिना नाम लिए भाजपा पर दुर्गा पूजा और अन्य विषयों को लेकर भद्दी अफवाहे उड़ाने और पश्चिम बंगाल में ध्रूवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार की ओर से इस साल दुर्गा पूजा पर रोक लगाने की खबर को सही साबित करने पर सबके सामने 101 बार उठक-बैठक करने की बात कही ओर पुलिस को क्लिन चीट देते हुए इसके अच्छा काम करने का दावा किया।
इस दिन कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में आयोजित पुलिस दिवस समारोह को अपने आभासी संबोधन करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी दुर्गा पूजा को लेकर भद्दी अफवाहे फैला रही है। कहा जा रहा है कि इस साल उनकी सरकार बंगाल में दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला की है। सच्चाई यह है कि उनकी सरकार ने अभी तक दुर्गा पूजा के बारे में कोई बैठक ही नहीं की है। अफवाह फैलाने वालों में अगर हिम्मत है तो वे यह साबित करें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि इस बार राज्य में दुर्गा पूजा नहीं होगा। अगर वे इसे सही साबित कर देंगे तो वे सबके सामने 101 बार उठ बैठ करेंगी।
मुख्यमंत्री ने यह बयान उस समय दिया है, जब भारत कोविड-19 संक्रमण के मामले में भारत दुनिया का दूसरे नंबर का देश बन गया है और बंगाल में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इससे अब तक लगभग चार हजार लोगों की मौत हो गई है। पांच दिवसीय दुर्गा पूजा इस साल 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 26 अक्टूबर को समाप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर अफवाह उड़ाने का काम एक राजनीतिक पार्टी के आईटी सेल का काम है। जिन लोगों ने कभी दुर्गा पूजा और काली पूजा नहीं किया, जो मां दुर्गा और मां काली को पहचानते नहीं है और जो कभी हनुमान को केला नहीं खिलाया वे इन दिनों वे धार्मिक कायर बन गए हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा पर निषेधाज्ञा नहीं लगाया है। यह सब झूठी खबर है। उनकी सरकार दुर्गा पूजा कमेटियों के साथ कोई बैठक नहीं की है। ये सब इतनी बड़ी बर्बर, घमंडी पार्टी, घमंडी पार्टी, बेशर्म पार्टी, क्रूर पार्टी, जुल्म की पार्टी, शोषण करने वाली पार्टी का काम है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण गणेश पूजा, ईद, मुहर्रम, पहिला बोइशाख – कोई भी त्योहार नहीं मनाया नहीं जा सका है। दुर्गापूजा में अभी देरी है। हमें देखना होगा कि उस समय महामारी की स्थिति क्या होेगी।
इस दौरान ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि वर्ष 2016 के चुनाव में उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने पर वे सभी हिन्दुओं को बंगाल से भगा देंगी। यह बहुत ही खतरनाक है। हर चीज की सीमा होनी चाहिए। अगर हिम्मत है तो सामने खड़ा होकर कहें। छुपकर ह्वाट्सऐप क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस से ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने कहा है। उन्होंने पुलिस से कहा है कि अफवाह फैलाने वालों के कान पकड़ कर सबके सामने उनसे ठक-बैठक करवाए। उन्हें बंगाल को असम्मान करने का अधिकार कौन दिया है।

Home / Kolkata / West Bengal politics: ममता बनर्जी क्यों बोली, सबके सामने करेंगी उठ-बैठ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो