SHAHRUKH KHAN BIRTHDAY: कैसे बने शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह, इस तरह की फिल्मी करियर की शुरूआत

SHAHRUKH KHAN BIRTHDAY: कैसे बने शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह, इस तरह की फिल्मी करियर की शुरूआत

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। वो दिल्ली के एक साधारण परिवार से ताल्लुकात रखते है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत एक अलग ही शोहरत और मुकाम हासिल किया है। शाहरुख और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। शाहरुख को भारत सरकार की ओर से हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व और अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2005 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनके फैंस देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं।

आज हम आपको बताएगें की कैसे कड़ी मेहनत से शाहरुख बने बॉलीवुड के बादशाह

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन के पहले पाच साल मँगलोर में बिताये। खान के पिता का नाम मार ताज मोहम्मद खान है। वो ब्रिटिश इंडिया के पेशावर (अभी का पकिस्तान) के स्वतंत्रता सेनानी थे। 2010 तक खान का पैतृक परिवार किस्सा खावानी बाज़ार के शाह वाली क़ताल गली, पेशावर में रहते थे। मीर ये खान अब्दुल गफ्फार खान के अनुयायी थे और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस से जुड़े हुए थे। 1947 में भारत विभाजन से पूर्व ही वे नई दिल्ली आ गये थे। खान की माता लतीफ़ फातिमा, शाहरुख खान का पालन पोषण राजेन्द्र नगर में ही हुआ, जो दिल्ली में स्थित है।

 उनका परिवार माध्यम-वर्गीय था जो एक किराये के अपार्टमेंट में रहते थे। खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट कोलंबिया स्कूल (दिल्ली) से पूरी की, जहां वे पढाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी अव्वल थे। उन्हें आपने विद्यार्थी जीवन में कई पुरस्कार मिले। उनके युवा दिनों में वे कई नाटको में हिस्सा लेते थे और अलग -अलग भूमिका अदा करते थे। कॉलिज के समय में उनकों गोरी से प्यार हो गया था और कड़ी मश्क्कत के बाद उन्होंने गौरी खान से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में खुब नाम कमाया। शादी से अब उन्हें तीन बच्चे हैं जिनका नाम सुहाना, आर्य और अब्राम है।

बॉलीवुड में करियर की शुरुआत

शाहरुख खान ने अभिनय की शुरुआत टीवी शो फौजी (1989), सर्कस, दिल दरिया से की थी। इन टीवी शो से उन्होंने अपनी पहचान बनाई और फिर साल 1992 में फिल्म दीवाना में डेब्यू किया था। पहली फिल्म के लिए ही बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद शाहरुख खान ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में की और अपने जीवन में सफलता के नए मुकाम को छुआ एवं खुद को बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में स्थापित किया। शाहरुख खान फिल्म प्रोड्यूसिंग एवं टीवी होस्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

युवा दिनों में प्रिय कलाकार

शाहरुख खान के युवा दिनों में बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और मुमताज उनके प्रिय कलाकार थे। उनके बचपन की उनकी सहेली और सह-कलाकार अमृता सिंह थी, जो बाद में बॉलीवुड अभिनेत्री बनी।

पहली सैलरी 50 रुपए

शाहरुख खान ने दिल्ली में पंकज उधास के म्यूजिक कंसर्ट में काम किया था, जिसके बाद उन्हें पहली सैलरी 50 रुपए मिली थी। अपनी पहली कमाई से वे ट्रेन से आगरा ताजमहल देखने आए थे। शाहरुख खान को 1988 में टीवी शो दिल दरिया में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन इस शो के टेलीकास्ट में देरी की वजह से बाद में उन्होंने फौजी टीवी शो से अपने टीवी अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

 

शाहरुख खान की प्रसिद्ध फिल्में

1. दीवाना (1992)

2. बाजीगर (1993)

3. दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995)

4. करण अर्जुन (1995)

5. कुछ कुछ होता है (1998)

6. मोहब्बतें (2000)

7. कभी खुशी कभी गम ( 2001)

8. देवदास (2002)

9. वीर जारा (2004)

10. स्वदेश ( 2004)

11. ओम शांति ओम ( 2007)

12. चक दे इंडिया (2007)

13. रब ने बना दी जोड़ी (2008)

14. माय नेम इज खान (2010)

15. जब तक है जान (2012)

16. चेन्नई एक्सप्रेस (2013)

17. दिलवाले (2015)

18. फैन (2016)

19. रईस (2017)

20 जीरो (2018)

 

शाहरुख खान को मिले पुरस्कार

1993 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

1995 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

1997 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

1998 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

2005 में पद्म श्री पुरस्कार

2012 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

2014 में इंटरनेशनल आइकन ऑफ इंडियन सिनेमा अवार्ड

2015 में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन सिनेमा अवार्ड

2011 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

2013 में सद्भावना राजदूत पुरस्कार

2014 में फ्रांस की सरकार द्वारा पुरस्कार

2011 में मिस्र की सरकार द्वारा पुरस्कार

Leave a comment