Gerard Pique Girl Friend Relationship News: कुछ साल पहले तक बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर गेरार्ड पिके और पॉप स्टार शकीरा को पावर कपल माना जाता था। स्टेडियम से लेकर अवॉर्ड फंक्शन में ये जोड़ी छाई रहती थी लेकिन पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरें आई की पिके ने शकीरा को धोखा दिया जिसके बाद इस पॉप स्टार ने पिके से अलग होने का फैसला कर लिया। अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है।

पिके की गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा

शकीरा को धोखा देने के बाद पिके को भी धोखा ही मिला है। जिस लड़की के लिए उन्होंने अपना सालों का रिश्ता तोड़ा वो भी पिके के साथ वफादार नहीं निकली।खबरों की मानें तो पिके की 23 साल की गर्लफ्रेंड क्लारा चिया किसी और को डेट कर रही हैं।

क्लारा चिया किसी और को नहीं बल्कि पिके और बार्सिलोना के पूर्व कोच पेप गुआर्डियोला को डेट कर रही है। पेप 52 साल के हैं और क्लारा चिया के पिता की उम्र के हैं। दोनों की मुलाकात भी स्कूल में ही हुई जहां चिया और पेप के बच्चे एक साथ पढ़ते थे।

पिके ने नहीं दिया कोई बयान

पिके और क्लारा चिया दोनों में से किसी ने भी इस बात पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पिके अपनी गर्लफ्रेंड और कोच के अफेयर के बारे में जानते हैं। चिया ने ये सब बदला लेने के इरादे से किया है क्योंकि कुछ समय पहले पिके ने भी ऐसा ही किया था।

शकीरा ने तोड़ा था 12 साल का रिश्ता

पिके और शकीरा की पहली मुलाकात साल 2010 में साउथ अफ्रीका में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप के समय हुई थी। तभी से दोनों साथ थे। हालांकि पिछले साल पिके के किसी और डेट करने की खबरें सामने आने के बाद शकीरा ने अलग होने का फैसला किया था।

शकीरा ने एक बयान जारी कर कहा, “हमें इस बात की पुष्टि करते हुए खेद है कि हम अलग हो रहे हैं। अपने बच्चों की भलाई के लिए, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, हम गोपनीयता के लिए सम्मान मांगते हैं। हमें समझने के लिए धन्यवाद।”