पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है। इन विशेषताओं को और भी विशेष बनाते हैं यहां मौजूद जिले, जो कि अलग-अलग कारणों से जाने जाते हैं। इस कड़ी में कभी अंग्रेजों का केंद्र रहा पश्चिम बंगाल आज अपनी संस्कृति और आधुनिकता के रंगों के साथ रोशन है। राज्य में अलग-अलग जिले इसे विशेष राज्य बनाने में सहयोग करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि पश्चिमी बंगाल का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Kishan Kumar
Feb 15, 2024, 12:14 IST
पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला
पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला

भारत में जब भी आधुनिक शहरों की बात होती है, तो इसमें पश्चिम बंगाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य संस्कृति, अनूठी परंपराओं, धार्मिक स्थल व अन्य पर्यटन केंद्रों का प्रमुख स्थल है। कभी भारत की राजधानी रहा कोलकाता भी यही है।

यह राज्य अपने आप में कई विविधता और आधुनिकता को समेटे हुए हैं। इसके साथ ही भारत के सबसे खूबसूरत शहरों की सूची में पश्चिम बंगाल का नाम आता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः टीवी पर अचानक दिखने वाले इन अंकों का क्या होता है मतलब, पढ़ें



पश्चिम बंगाल में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि पश्चिम बंगाल में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल जिलों की संख्या 23 है। 

 

पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला

अब सवाल है कि पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला दक्षिण 24 परगना है। 

 

कितना बड़ा है जिला

पश्चिम बंगाल का दक्षिण 24 परगना क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो 9,960 वर्ग किलोमीटर है। 

किसलिए जाना जाता है यह जिला

पश्चिम बंगाल का दक्षिण 24 परगना जिले का मुख्यालय अलीपुर मे है। इसके एक तरफ कोलकाता जैसा आधुनिक शहर बसा हुआ है, तो दूसरी तरफ भारत के सबसे घने जंगलों वाला वन यानि कि सुंदरवन का हिस्सा है। ऐसे में यह जिला प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। इसके साथ-साथ यहां पर मत्स्य उद्योग प्रमुख उद्योग है। 

 

भारत की पहली कोयले की खान

आपको यह भी बता दें कि भारत की पहली कोयले की खान पश्चिम बंगाल में ही मौजूद है। राज्य के दामोदर नदी के तट पर रानीगंज कोलफील्ड्स में 1774 में पहली कोयले की खदान बनी थी। 

 

पढ़ेंः मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

पढ़ेंः किसने बनाया था भारत का पहला नक्शा, जानें

 

यहाँ पर आप सभी बोर्ड के 2024 हाई स्कूलऔर इंटर रिजल्टचेक कर सकते है जैसे की यूपी बोर्ड, एमपी बोर्ड,राजस्थान बोर्ड, छत्तीसगढ़ बोर्ड, उत्तराखंड बोर्ड, झारखण्ड बोर्ड, एचपी बोर्ड, हरियाणा बोर्ड और अन्य राज्य के बोर्ड रिजल्ट देख सकते है।

Trending

Latest Education News