Move to Jagran APP

Vishwa Hindi Diwas: अपने Android और iOS डिवाइस में हिन्दी में करना चाहते हैं टाइप, बस फॉलो करें ये स्टेप

आज यानी 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी भारत के साथ साथ दुनिय भर में बोली जाने वाली भाषाओं में आती है। अगर आप हिन्दी दिवस मनाना चाहते हैं तो अपने अपने फोन में हिन्दी टाइपिंग का इस्तेमाल कर इस भाषा को सम्मान दे सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप एंड्रॉइड और iOS में कैसे हिन्दी टाइपिंग कर सकते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Published: Wed, 10 Jan 2024 12:00 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2024 12:00 PM (IST)
Vishwa Hindi Diwas: करना चाहते हैं फोन में हिन्दी टाइपिंग तो ये तरीका आएगा काम

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 10 जनवरी को विश्व स्तर पर हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। हिन्दी विश्व स्तर पर बोली जा रही 5 भाषाओं में से एक है। भले ही आज हम अपने रोजमर्रा के जीवन में मिली जुली भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन फिर भी हिन्दी का एक महत्व है।

loksabha election banner

हिन्दी एक ऐसी भाषा है, जो पूरी दुनिया को एक तार में जोड़ती है। इसे 1949 में हिन्दी को राजभाषा धोषित किया गया था। जैसा की हम जानते हैं कि हिन्दी देवनागरी लिपि पर आधारित है। ऐसे में अगर आप विश्व हिन्दी दिवस पर इसे सम्मान देना चाहते हैं तो आप कम से कम एक दिन के लिए अपने फोन की भाषा को हिन्दी में बदल सकते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

Android और iOS में है सुविधा

बता दें कि एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही अपने कस्टमर्स के लिए ये विकल्प लाते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये प्रकिया काफी सरल है।

हम यहां आपको आसान स्टेप्स में अपने फोन की भाषा को बदलने का विकल्प देंगे , जिससे आप अपने डिफॉल्ट सिस्टम लैंग्वेज को हिंदी में बदल सकेंगे।

यह भी पढ़ें - देने होंगे बस 1899 रुपये! 15 दिनों की बैटरी और 100+ स्पोर्ट्स मोड वाली Noise की ये धांसू वॉन्च हो जाएगी आपकी, यहां जानें जरूरी डिटेल

एंड्रॉइड पर कैसे बदलें भाषा?

  • सबसे पहले अपने फोन के सेटिंग्स' ऐप खोलें।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके Genral settings में जाएं।
  • यहां आपको लैंग्वेज और इनपुट मेनू पर टैप करना है।
  • इसके बाद Languages ऑप्शन पर टैप करें।
  • यहां आपको कई भाषाओं की लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें से आप हिंदी का चयन कर सकते हैं।

Note- बता दें कि कुछ डिवाइस में आपको Add Language ऑप्शन मिलता है, जिससे आप अपनी पसंदीदा भाषा को जोड़ सकते हैं।

iOS पर पर कैसे बदलें भाषा?

  • सबसे पहले अपने डिवाइस पर ‘सेटिंग्स' ऐप खोलें।
  • अब General ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसके बाद Language & Region ऑप्शन पर जाएं।
  • अब ‘Add Language’ ऑप्शन पर क्लिक करके लिस्ट में हिन्दी भाषा को चुनें।

यह भी पढ़ें - Reliance Jio के इन प्लान के साथ मिलता है Unlimited 5G का फायदा, यहां चेक करें पूरी लिस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.