Shakira Pique Breakup: पॉप गायिका शकीरा ने पति पीके को दूसरी महिला संग पकड़ा, 12 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत
शकीरा और जेरार्ड पीके ने अलग होने का फैसला किया है। पीके फिलहाल शकीरा के साथ नहीं रह रहे हैं वह बार्सिलोना के कैल मुंटानेर में अकेले रह रहे हैं। पीके के पड़ोसियों ने उन्हें कई बार एक घर में अंदर और बाहर आते-जाते देखा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोलंबियाई पॉप गायिका शकीरा ने अपने साथी और स्पेनिश फुटबॉल के दिग्गज जेरार्ड पीके से अलग होने का फैसला किया है। शकीरा ने अपने पति पीके पर दूसरी महिला के साथ रिलेशन में रहने और उसे धोखा देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके का किसी और महिला के साथ रोमांस चल रहा है। सारा मामला सामने आने के बाद अब कपल ने अलग होने का फैसला किया है।
बता दें कि शकीरा और पीके को हालीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ा माना जाता है। दोनों साउथ अफ्रीका में 2010 वर्ल्ड कप के बाद से रिलेशनशिप में थे। फिर दोनों को एक साथ फुटबॉल एंथम 'वाका-वाका' में भी देखा गया था। पीके फिलहाल शकीरा के साथ नहीं रह रहे हैं, वह बार्सिलोना के कैल मुंटानेर में अकेले रह रहे हैं। मिली जानकारीक के मुताबिक, पीके के पड़ोसियों ने उन्हें कई बार एक घर में अंदर और बाहर आते-जाते देखा है। ऐसी भी खबर मिली है कि वह बार्सिलोना की नाइट लाइफ भी खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
रिपोर्ट यह भी बताती है कि पीके और शकीरा एक ही घर में क्यों नहीं रह रहे हैं। कहा जाता है कि शकीरा ने स्पेनिश फुटबॉलर को दूसरी महिला के साथ अफेयर में रंगेहाथ पकड़ा था। इसलिए दोनों ने कुछ समय के लिए दूरी बना ली है और जल्द ही दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे। इसके अलावा पीके इन दिनों अपनी एक फीमेल फ्रेंड के साथ जिंदगी का मजा ले रहे हैं। रिपोर्ट से भी जानकारी मिली है कि महिला का पीके के घर काफी आना-जाना है और वह भी पीके के साथ ही रह रही है।
यह भी पढ़ें- साउथ शोज के रीमेक है टीवी पर आने वाले आपके ये पसंदीदा सीरियल, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप