उत्तराखंड के इन 5 पर्यटन स्थल के आगे फेल है पूरे विदेश की खूबसूरती

उत्तर भारत में स्थित उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप यहां आने का प्लान कर रही हैं तो इन 5 पर्यटन स्थल जरूर घूमने जाएं।

Manisha Verma
visit these places in uttarakhand

उत्तर भारत में स्थित उत्तराखंड देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है। इस पूरे राज्य में कई हिंदू मंदिर और तीर्थ स्थल है। यहां सालों भर पर्यटक घूमने आते रहते हैं। उत्तराखंड की हर दूसरी जगह देखने लायक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तराखंड के 5 मुख्य पर्यटन स्थल के बारे में बताने वाले हैं। इसके आगे विदेश की खूबसूरती भी फेल हैं।

वैली ऑफ फ्लावर्स

valley of flower

फूलों की घाटी हर साल 1 जून को खुलती है और अक्टूबर में बंद होती है। यहां विजिट करने का सबसे अच्छा वक्त जुलाई से लेकर सितंबर के बीच माना जाता है। फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है। यहां की खूबसूरती का अंदाजा लगाना लोगों के लिए मुश्किल है।

चकराता

chakrata

अपने शांत माहौल और प्रदूषण रहित माहौल के लिए जाना जाता है चकराता। इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगाना मुश्किल है। देहरादून से लगभग 7000 फुट की ऊंचाई पर है चकराता। चकराता में आपको कई एडवेंचर एक्टिविटी करने को मिलने वाली हैं जैसे की- कैंपिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइंबिंग का आप आनंद उठा सकते हैं। यहां आते ही आप कह उठेंगे कि यही तो है कोई ख्वाबों की दुनिया।

चोपता

chopta

चोपता हिल स्टेशन को उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरती का अंदाजा लगाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। अगर आप विदेश जैसा आनंद उठाना चाहती हैं तो आपको चोपता जरूर जाना चाहिए। चोपता समुद्र तल से 8556 फ़ीट की ऊँचाई पर स्थित, एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है।

इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड का अद्भुत खजाना है गोपेश्वर, इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

मुक्तेश्वर

mukteshwar uttrakhand

नैनीताल से थोड़ी दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर काफी खूबसूरत जगह है। यहां से आपको हिमालय के शानदार व्यू देखने को मिलने वाला है। अगर आप नैनीताल जाती हैं तो आपको वहां से मुक्तेश्वर निकल जाना चाहिए। यहां की खूबसूरती का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

इसे भी पढ़ें:Sosan की खूबसूरती के आगे शिमला भी लगता है फीका

औली

auli

उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित औली बेहद खूबसूरत है। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जा सकती है। यहां की खूबसूरत का अंदाजा लगाना काफी अधिक मुश्किल है। यहां आपको एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे भी देखने को मिलेगा। इस जगह को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer+