क्या दो बार अमेरिका का राष्ट्रपति रहने के बाद भी खुद का घर नहीं खरीद सके बराक ओबामा?

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • क्या फेक : दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहने के बाद भी बराक ओबामा के पास नहीं है खुद का घर 
  • क्या सच : बराक और मिशेल ओबामा ने मई 2017 में वॉशिंगटन में एक घर खरीदा था, उनके पास शिकागो में भी एक घर है

फैक्ट चेक डेस्क. दैनिक भास्कर प्लस ऐप के एक पाठक ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बारे में एक पोस्ट भेजा और उसकी सच्चाई जाननी चाही। वायरल पोस्ट में बराक ओबामा की तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहने के बाद भी वे अपने लिए नया घर नहीं खरीद सके।

 

सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं। 

 

क्या वायरल
वायरल पोस्ट में बराक ओबामा की तस्वीर के साथ लिखा जा रहा है, \"दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहकर भी ओबामा अपने बच्चों के लिए नया घर नहीं खरीद सके, जबकि भारत में कोई दो बार किसी गांव का सरपंच भी रह जाता है तो तीन मंजिला कोठी पर पूर्व सरपंच लिखा होना आम बात होती है।\"

 

दो बार अमेरिका का राष्ट्रपति रहकर भी #ओबामा अपने बच्चों के लिए नया घर नया नहीं खरीद सका ,
जबकि,
#भारत 🇮🇳में कोई दो बार किसी गांव का सरपंच भी रह जाये है ,
तो तीन मंज़िल कोठीपर पूर्व #सरपंच लिखा होना आम बात है,

वाह रे महान भारत🇮🇳
😣😣@Ruchiqueen008

— चोकीदार Ruchi (@Ruchiqueen008) June 19, 2018

 

क्यों फेक
बराक ओबामा यूएस के 44वें राष्ट्रपति हैं। वे 2009 से लेकर 2017 तक 8 साल तक इस पद पर कार्यरत रहे।
ओबामा ने राष्ट्रपति पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद मई 2017 में वॉशिंगटन में 8.1 मिलियन डॉलर (करीब 55 करोड़ रुपए) का एक घर खरीदा था।
कई मीडिया हाउसेज ने इस खबर को कवर किया था। द वॉशिंगटन पोस्ट ने भी इस संबंध में 31 मई 2017 को खबर पब्लिश की थी।

 

\"\'\'\"

 

  • ओबामा परिवार पहले 8200 स्क्वायर फुट के इस घर में किराए से रहने वाला था। लेकिन बाद में उन्होंने इसे खरीदने का निर्णय किया।
  • बिजनेस इनसाइडर ने अगस्त 2018 में ओबामा की नेट वर्थ के बारे में एक आलेख पब्लिश किया था। इसके अनुसार बराक ओबामा के पास शिकागो में भी एक घर है।
  • यह घर ओबामा परिवार ने 2005 में 1.65 मिलियन डॉलर (करीब 11 करोड़ रुपए) में खरीदा था।
\"\'\'\"

 

  • स्पष्ट है कि बराक ओबामा के पास वॉशिंगटन और शिकागो में एक-एक घर हैं। हालांकि इनमें से एक घर उन्होंने राष्ट्रपति बनने के 4 साल पहले खरीदा था और दूसरा घर राष्ट्रपति पद छोड़ने के कुछ महीनों बाद। 
  • पड़ताल में ओबामा के पास खुद का घर ना होने का दावा झूठा साबित हुआ।

 

\"\'\'\"

 

.