West Bengal 2024 : अगर आप एक घुमक्कड़ी हैं और बजट भी है कम, तो वेस्ट बंगाल की ये मशहूर जगहें आएंगी आपको काफी पसंद

West Bengal

नई दिल्ली।  अगर आप एक घुमक्कड़ी हैं, आपको देश के अलग-अलग जगहों पर जाकर वहां की संस्कृति जानने उसे समझने या उसे जीने का शौक है। इस बार भी आप अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए किसी नई जगह की तलाश में हैं तो हम आपको बंगाल जाने की सलाह देंगे। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां की संस्कृति सभ्यता और खाना-पीना आदि आपको एक अलग और खास अहसास देगी। पश्चिम बंगाल (West Bengal) खासतौर पर अपनी कला और संस्कृति और साहित्य  के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप भी अपनी यात्रा के यादगार पलों में कुछ नई चीजें शामिल करना चाहते हैं तो आपको बंगाल की इन खास जगहों पर घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

कोलकाता

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सभ्यता, संस्कृति, रहन-सहन और खान-पान को करीब से देखना और उसे जीना एक अलग प्रकार का अनुभव देता है। अगर आप इस अनुभव से गुजरना चाहते हैं तो आपको कोलकाता की यात्रा का प्लान जरूर बनाना चाहिए। कोलकाता का दूसरा नाम ‘सिटी ऑफ जॉय’ (City Of Joy) भी है। यात्रा को एंजॉय करने वालों के लिए ये शहर घूमने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको बहुत कम कीमत में बढ़िया चीजें, हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शे देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, आप यहां स्वादिष्ट मिठाइयों का भी आनंद उठा सकते हैं।

कोलकाता में घूमने की जगह

यहां विक्टोरिया मेमोरियल, जोड़ासांको ठाकुर बारी, हावड़ा ब्रिज, फोर्ट विलियम और ईडन गार्डन घूमने के लिए शानदार जगहें हैं।

कैसे पहुंचे?

कोलकाता आने के लिए आप रेल, सड़क मार्ग और हवाई मार्ग किसी का भी सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर फ्लाइट का मार्ग चुनते हैं तो ये आपको काफी मंहगा पड़ सकता है। उदाहरण के लिए दिल्ली से कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ते हैं तो यहां के हवाई टिकट की कीमत 5000 रुपये है। वहीं, अगर आप ट्रेन के जरिए यात्रा करते हैं, तो ये आपको कुछ सस्ता पड़ सकता है। ट्रेन में कोच के मुताबिक, 600 से लेकर 2000 तक का खर्च आता है।

होटल

यहां पर ठहरने के लिए अगर होटल की बात करें तो आपको 1000 से 1500 तक के होटल आराम से मिल जाएंगे।


कुर्सियांग (Kurseong)

अगर आप पश्चिम बंगाल (West Bengal) के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको एक बार कुर्सियांग जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। कुर्सियांग दार्जिलिंग से काफी नजदीक में स्थित है। यहां पहुंचने में आपको केवल एक घंटे का समय लगेगा। इस जगह को अद्भुत झरनों, शानदार धार्मिक मंदिरों और सुंदर बौद्ध गोम्पाओं का घर कहा जाता है।

घूमने के लिए जगह

इस स्थान की सबसे खास बात ये है कि पूरे वर्ष यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। चाय के हरे-भरे बागान, बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां और ताज़गी भरे सुंदर घने जंगल इस जगह को सुंदर और आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते  हैं।

कैसे पहुंचे?

यहां पहुंचने के लिए पहले आपको दिल्ली आना होगा। यहां से आपको जलपाईगुड़ी तक ट्रेन का सफर तय करना होगा। इसके बाद आप बस, टैक्सी या अन्य किसी स्थानीय वाहन का सहारा ले सकते हैं। जलपाईगुड़ी से कुर्सियांग की दूरी तय करने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है।


शांतिनिकेतन

अगर आप पश्चिम बंगाल (West Bengal) घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो शांतिनिकेतन यात्रा का एक अच्छा विकल्प है। ये कोलकाता से लगभग 212 किमी की दूरी पर स्थित बीरभूम नाम का एक शहर है। जहां पर शांति निकेतन मौजूद है। हर साल यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह जगह गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का निवास स्थल है। 

घूमने के लिए जगह

यहां पर आप रवीन्द्र भवन संग्रहालय, अमर कुटीर, टैगोर के आश्रम और पौष मेला जैसी कई जगहें देख सकते हैं। शांतिनिकेतन को पश्चिम बंगाल (West Bengal) में घूमने योग्य अद्भुत और अनोखी जगहों में से एक माना जाता है।

कैसे पहुंचे?

इस स्थान पर पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले कोलकाता जाना होगा। यहां से शांतिनिकेतन जाने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़े: IRCTC लाया है नेपाल यात्रा के लिए शानदार 5 रात और 6 दिन का टूर प्लान, जानिये कब से शुरू हो रहा? कितना है किराया?


हमारी नवीनतम अपडेट्स और समाचार के साथ बने रहें, हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल्स से जुड़कर रोजाना और तेज अपडेट्स प्राप्त करें!

हमें ट्विटर पर फॉलो करें

हमें लिंक्डइन पर फॉलो करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

scroll to top