Please enable javascript.उत्तराखंड में आज पड़ेगी सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी, देहरादून समेत 6 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं - uttarakhand weather today will be the hottest day of season mercury can go up to 37 degrees - Navbharat Times

उत्तराखंड में आज पड़ेगी सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी, देहरादून समेत 6 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

Edited byराघवेंद्र शुक्ला | नवभारत टाइम्स 26 Apr 2024, 6:17 am

उत्तराखंड के 6 जिलों में आज तेज हवाएं चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज इस सीजन का सबसे गर्म दिन हो सकता है। हालांकि तेज हवाओं के कारण गर्मी से कुछ हद तक राहत भी मिल सकती है।

​सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
रश्मि खत्री, देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का पारा आज 37 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन हो सकता है। उत्तराखंड में देहरादून सहित 6 जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कहीं कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

इसके साथ ही हरिद्वार, पौड़ी और उधम सिंह नगर में भी मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी। गर्मी इन दिनों प्रचंड रूप दिखा रही है। तेज धूप निकलने के कारण जबरदस्त गर्मी हो रही है। हालांकि बीच-बीच में चलने वाली हवाएं गर्मी से राहत भी दे रही है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं मौसम विभाग ने इस साल मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार इस साल 60 फ़ीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मानसून की तैयारी को लेकर में बैठक में डॉक्टर विक्रम सिंह कहा कि मौसम विभाग मौसम संबंधी जानकारी को लगातार अलर्ट भेजता रहता है। इनका अनुपालन किया जाए तो आपदाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से इंपैक्ट आधारित पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है जिससे विभिन्न विभागों को समय रहते अपनी तैयारी करने का पर्याप्त समय मिल जाता है।
राघवेंद्र शुक्ला
लेखक के बारे में
राघवेंद्र शुक्ला
राघवेंद्र शुक्ल ने लिखने-पढ़ने की अपनी अभिरुचि के चलते पत्रकारिता का रास्ता चुना। नई दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने के बाद जुलाई 2017 में जनसत्ता में बतौर ट्रेनी सब एडिटर दाखिला हो गया। वहां के बाद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की लखनऊ टीम का हिस्सा बन गए। यहां फिलहाल सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रड्यूसर के पद पर तैनाती है। देवरिया के रहने वाले हैं और शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री है। साहित्यिक अभिरूचियां हैं। कविता-उपन्यास पढ़ना पसंद है। इतिहास के विषय पर बनी फिल्में देखने में दिलचस्पी है। थोड़ा-बहुत गीत-संगीत की दुनिया से भी वास्ता है।... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर