Please enable javascript.Sukma News: सुरक्षाबल को मिली बड़ी कामयाबी, 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवादी विचारधारा से थे परेशान - five naxalites surrendered in sukma, were troubled by maoist ideology - Navbharat Times

Sukma News: सुरक्षाबल को मिली बड़ी कामयाबी, 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवादी विचारधारा से थे परेशान

Edited byपवन तिवारी | Reported byशिवम दुबे | Lipi 23 Mar 2024, 8:44 am

Sukma News: सुकमा जिले में पांच नक्सलियों ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली, माओवादी विचारधारा से परेशान थे और सामान्य जिंदगी में लौटना चाहते थे। सुकमा छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक 20 साल का युवक भी है।

हाइलाइट्स

  • सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • माओवादी विचारधारा से थे परेशान
  • नई जिंदगी के लिए प्रशासन देगा मदद
सुकमा में नक्सलियों का सरेंडर
सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को सुकमा में 5 नक्सलियों ने प्रशासन की नीतियों से प्रभावित होकर सरेंडर कर दिया। नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 3 नक्सली पोल्मपल्ली क्षेत्र में एक्टिव थे तो वहीं 2 नक्सली किस्टाराम थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन’ और सुकमा पुलिस की नीति के कारण नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
सुकमा पुलिस पूना नर्कोम अभियान चला रही है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन’ नीति के तहत सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 25 हजार सहायता राशि दी जाती है। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। नक्सलियों ने कहा कि वह माओवादियों की विचारधारा को छोड़कर सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
माड़वी भीमा उम्र 33 वर्ष। अरलमपल्ली आरपीसी डीएकेएमएस की सदस्य था और अरलमपल्ली थाना क्षेत्र में सक्रिय रहा।
वंजाम पाण्डू इसकी उम्र 44 वर्ष की है। मिलिशिया समूह में सदस्य रहा। थाना क्षेत्र आतुलपारा पोलमपल्ली थाना पोलमपल्ली में एक्टिव था।
पोडियाम मासा उम्र 26 वर्ष। बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया का सदस्य पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा का निवासी है।
मडकम पुंगा उम्र 30 साल। बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया में ही एक्टिव रहा। पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा का निवासी है।
करतम मंगा उम्र 20 वर्ष। यह अरलमपल्ली आरपीसी डीएकेएमएस के लिए कार्य करता था। यह बुंगरूपारा थाना पोलमपल्ली का रहने वाला है।
7 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, नक्सलियों के नियम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

इसलिए किया नक्सलियों ने सरेंडर
सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने कहा कि वह सभी नक्सलियों की अमानवीयता, आधारहीन विचारधार, उनके शोषण, अत्याचार, बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों पर हो रही हिंसा से परेशान थे। जिस कारण से उन्होंने नक्सलवाद की राह छोड़ने का फैसला किया।
पवन तिवारी
लेखक के बारे में
पवन तिवारी
नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हूं। 7 साल पहले पत्रकारिता की शुरुआत की। ईनाडु ग्रुप, दैनिक भास्कर, पत्रिका ग्रुप, एशियानेट न्यूज ग्रुप से होते हुए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन तक पहुंचे हैं। चुनौतियां पसंद हैं। किताबें पढ़ने का शौक है। राजनीति और पॉजिटिव खबरों में रुचि है।... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर