शहर में लगाई गई शकीरा की 21 फीट ऊंची प्रतिमा, पॉप स्टार ने शेयर की अपने स्टैच्यू के साथ पोज देते पेरेंट्स की तस्वीरें

12/28/2023 11:15:16 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शकीरा एक मशहूर कोलंबियन पॉप स्टार और राइटर हैं। पॉप स्टार की दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही उनके होमटाउन में शकीरा की एक मूर्ति स्थापित की गई। फैंस द्वारा मिले इस सम्मान से सिंगर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बैरेंक्विला में बनी अपनी प्रतिमा शेयर की है और अपनी खुशी भी जाहिर की है।

PunjabKesari


पॉप स्टार शकीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिमा की कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके माता-पिता मुस्कुराते हुए मूर्ति के सामने पोज दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shakira (@shakira)

तस्वीरें शेयर कर पॉप स्टार ने कैप्शन में लिखा: "मैं कोलंबियाई महिला और मेरी भूमि के अंदर और बाहर बैरेंक्विला को इस ट्रिब्यूट से बहुत उत्साहित हूं!"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shakira (@shakira)

एक पोस्ट में शकीरा ने अपनी 21 फीट ऊंची मूर्ति का एक वीडियो अपलोड किया, जिसे कलाकार यिनो मार्क्स ने बनाया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News