14 दिसंबर, 2010
Google गोपनीयता नीति और हमारी विभिन्न उत्पाद-विशिष्ट गोपनीयता सूचनाएं यह वर्णन करती हैं कि जब आप Google के किन्हीं मोबाइल उत्पादों और सेवाओं सहित Google के उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो हम व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग किस प्रकार करते हैं. इसके अलावा, निम्नलिखित हमारे मोबाइल गोपनीयता अभ्यासों का वर्णन करते हैं.
हमारे द्वारा एकत्र की जाने वाली मोबाइल-विशिष्ट जानकारी
- हमारे द्वारा एकत्र की जाने वाली व्यक्तिगत रूप से पहचाने जाने वाली अधिकांश जानकारी वह होती है जो आप हमें अपने बारे में बताते हैं. उदाहरण के लिए, हमारे कुछ उत्पाद और सेवाएं आपको दूसरों के साथ सहभागिता और व्यक्तिगत जानकारी और डेटा साझा करने की अनुमति देती हैं. आप चुनते हैं कि आप क्या साझा करना चाहते हैं और इसे कैसे साझा करना चाहते हैं.
- कभी-कभी, हम आपका फ़ोन नंबर दर्ज करते हैं. हम आपका फ़ोन नंबर तब दर्ज करते हैं जब आप इसे हमें भेजते हैं; हमें इसे याद रखने के लिए कहते हैं; या Google से और Google को कोई कॉल करते हैं या कोई पाठ संदेश या SMS भेजते हैं. अगर आप हमें अपना फ़ोन नंबर याद रखने के लिए कहते हैं, तो हम आपका फ़ोन नंबर आपके Google खाते के साथ, या, अगर आपका कोई Google खाता नहीं है, तो किसी अन्य समान खाता ID से संबद्ध कर देंगे. हम अक्सर आपके डिवाइस और हार्डवेयर ID के आधार पर इस खाता ID को जेनरेट करते हैं, इसलिए अगर आप अपना डिवाइस या हार्डवेयर परिवर्तित करते हैं, तो हमारे द्वारा प्रमाणीकृत करने से पहले आपको नए डिवाइस या हार्डवेयर को अपने खाते के साथ इसे पुन: संबद्ध करना पड़ेगा.
- हम क्रैश जैसे डिवाइस-स्तरीय ईवेंट पर कुछ जानकारी संग्रह करते हैं, और ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए उसे अस्थायी रूप से आपके Google खाते से संबद्ध करते हैं.
- हमारे द्वारा मोबाइल के लिए एकत्र की जाने वाली अधिकांश अन्य जानकारी, जैसे कि आपका डिवाइस और हार्डवेयर ID और डिवाइस प्रकार, अनुरोध प्रकार, आपका कैरियर, आपकी कैरियर उपयोगकर्ता ID, आपके अनुरोध की सामग्री, और आपके डिवाइस के बारे में मूलभूत उपयोग आंकड़े और Google के उत्पादों और सेवाओं का उपयोग, स्वयं Google से आपकी पहचान नहीं कराती है, हालांकि यह अद्वितीय हो सकती है या इसमें ऐसी जानकारी हो सकती है जिसे आप व्यक्तिगत समझते हैं. हालांकि, अगर आप एक एन्ड्रॉयड-पावर्ड डिवाइस का उपयोग करते हैं, तो Google आपकी डिवाइस id को Google ईमेल और संपर्कों के लिए सिंक कार्यक्षमता जैसी सेवाएं प्रदान करने के लिए आपके Google खाते के साथ संबद्ध कर देगा.
- कुछ जानकारी, उस जानकारी समेत जिसे आप अपने लिए निजी मान सकते हैं, ब्राउज़र वेब संग्रहण जैसे मैकेनिज़्म का उपयोग करके उपकरण पर स्थानीय रूप से संग्रहीत हो सकती है. ऐसे स्थानीय संग्रहण को प्रबंधित करने के तरीके जानने के लिए कृपया अपने उपकरण या क्लाइंट दस्तावेज़ देखें.
- अगर आप मोबाइल के लिए Google मानचित्र जैसे स्थान-सक्षम उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो संभव है कि आप हमें स्थान की जानकारी भेज रहे हों. यह जानकारी आपके वास्तविक स्थान जैसे GPS डेटा की जानकारी प्रकट कर सकती है, या जब आप किसी क्षेत्र के मानचित्र पर देखने के लिए आंशिक पता सबमिट करते हैं, तो प्रकट नहीं भी कर सकती है.
- अगर आप किसी मोबाइल डिवाइस पर Google आक्षांश का उपयोग करते हैं, तो अन्य जानकारी के अतिरिक्त, हम बैटरी जीवन की जानकारी भी एकत्रित करते हैं और इसे आपके Google खाते में जोड़ देते हैं.
- हमारे कुछ उत्पाद और सेवाएं आपको उस सामग्री को डाउनलोड और/या उसका वैयक्तिकरण करने की अनुमति देती हैं जो आप हमसे प्राप्त करते हैं. इन उत्पादों और सेवाओं के लिए, हम आपके डाउनलोड और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी को आपके द्वारा स्वयं प्रदान की जाने वाली किसी भी जानकारी (जैसे कि अपने स्टॉक सूचकांक को वैयक्तिकृत करने के लिए आपकी स्टॉक की कोई सूची) के साथ रिकॉर्ड करेंगे. अगर उत्पाद या सेवा के लिए आपको किसी Google खाते से लॉग इन करने की आवश्यकता है, तो यह जानकारी आपके Google खाते से संबद्ध कर दी जाएगी.
- अगर आप गै़र-मोबाइल पृष्ठों को अपने डिवाइस पर ठीक से प्रदर्शित करने के लिए उन्हें ट्रांसकोड, या स्वरूपित करने हेतु Google का उपयोग करते हैं, तो हमें स्वरूपण के लिए आपका अनुरोध Google के सर्वर को भेजने की आवश्यकता होती है. इसका अर्थ यह है कि हम इन अनुरोधों को रिकॉर्ड करेंगे, जो सामान्यत: Google की साइट से बाहर की सामग्री के लिए होते हैं.
- ध्वनि पहचान क्षमताओं वाले उत्पादों और सेवाओं के लिए, हम आपके द्वारा उत्पाद या सेवा के लिए दिए जाने वाले ध्वनि इनपुट की एक कॉपी और दिए जाने वाले पहचान परिणाम में आपके द्वारा किए जाने वाले सुधार एकत्रित और संग्रहीत करते हैं. आपके ध्वनि इनपुट के संसाधन को बेहतर बनाने के लिए, हम कुछ सेकंड के परिवेशी पृष्ठभूमि के शोर को अस्थायी स्मृति में लगातार रिकॉर्ड भी कर सकते हैं. यह रिकॉर्डिंग केवल अस्थायी रूप से उपकरण पर रहती है और Google को भेजी नहीं जाती है. यदि आप ध्वनि पहचान को वैयक्तिकृत करना चुनते हैं, तो हम आपके ध्वनि डेटा को आपके Google खाते के साथ संबद्ध करेंगे.
उपयोग
- हम आपके अनुरोधों को संसाधित और वैयक्तिकृत करने के लिए आपकी जानकारी का उपयोग करते हैं. समर्थन, नई सुविधाएं विकसित करने, और Google के उत्पादों और सेवाओं की संपूर्ण गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए भी हम इस जानकारी का उपयोग करते हैं.
- हम इस जानकारी का उपयोग आपको आपकी गतिविधि का इतिहास दिखाने, आपके या आपके द्वारा हमारे उत्पाद या सेवा के उपयोग के बारे में आपको आंकड़े प्रदान करने, या आपको बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करने के लिए भी कर सकते हैं.
- अगर आप Google के उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से कुछ खरीदते हैं, तो हम आपको बिल भेजने और बिल संबंधी विवादों का निपटारा करने के लिए भी आपकी जानकारी का उपयोग कर सकते हैं.
जानकारी साझाकरण और आगे स्थानांतरण
- सभी अनुरोध आपके मोबाइल कैरियर के नेटवर्क से भेजे जाने चाहिए और आपके कैरियर की इस तक पहुंच हो सकती है. आपकी जानकारी के प्रति आपके कैरियर के व्यवहार के बारे में जानकारी के लिए, कृपया अपने कैरियर की गोपनीयता नीतियों को देखें.
- अगर आप अपने डिवाइस पर तृतीय पक्ष के एप्लिकेशन उपयोग करने का निर्णय लेते हैं, तो उन एप्लिकेशन द्वारा एकत्रित कोई भी जानकारी तृतीय पक्षों को भेजी जाएगी और Google गोपनीयता नीतियां लागू नहीं होंगी. हालांकि, तृतीय पक्ष के एप्लिकेशन की अपनी स्वयं की गोपनीयता नीतियां हो सकती हैं जिनकी आपको समीक्षा करनी चाहिए.
- हम आपकी जानकारी ऐसे कुछ तृतीय पक्षों के साथ साझा कर सकते हैं जिनका हम बिलिंग और पाठ संदेश या SMS वितरण जैसे कुछ फ़ंक्शन निष्पादित करने के लिए उपयोग करते हैं. इन तृतीय पक्षों को आपकी जानकारी को लागू Google गोपनीयता नीतियों के अनुसार व्यवहार में लाने की आवश्यकता होगी. हम ग्राहक सेवा फ़ंक्शन निष्पादित करने के लिए आपके वायरलेस ऑपरेटर के साथ भी कुछ जानकारी साझा कर सकते हैं.
- हमारे कुछ उत्पाद और सेवाएं आपको दूसरों के साथ सहभागिता करने और आपकी जानकारी साझा करने की अनुमति देती हैं. दूसरों द्वारा पहुंच बना सकने योग्य किसी व्यक्तिगत जानकारी या डेटा को प्रकट करने से पहले कृपया सावधानीपूर्वक विचार करें.
आपकी पसंद
- हमारे कुछ उत्पाद और सेवाएं आपको कुछ जानकारी एकत्रीकरण और साझाकरण से ऑप्ट-आउट करने या कुछ उत्पादों, सेवाओं, या विशेषताओं से ऑप्ट-आउट करने की अनुमति देती हैं. प्रत्येक उत्पाद का एक सहायता पृष्ठ होता है जो इन और अन्य विकल्पों का वर्णन करता है.
और अधिक जानकारी
Google यूएस Safe Harbor गोपनीयता सिद्धांतों का पालन करता है. Safe Harbor फ़्रेमवर्क या हमारे पंजीकरण के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, वाणिज्य विभाग की वेब साइट देखें.
Google के विभिन्न मोबाइल उत्पादों और सेवाओं के बारे में और अधिक जानकारी mobile.google.com पर उपलब्ध है.
हमारे गोपनीयता अभ्यासों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, संपूर्ण गोपनीयता नीति पर जाएं. उत्पाद या आपके खाते से संबंधित प्रश्नों के लिए, कृपया Google सहायता पृष्ठ देखें.