(हमारी Google विज्ञापन और विज्ञापन-प्रसार सेवाओं के लिए गोपनीयता नीति देखें)
Google AdWords और AdSense प्रोग्राम द्वारा आपको ऑनलाइन सर्वाधिक प्रासंगिक और उपयोगी विज्ञापन दिखाने के लिए विज्ञापन-प्रसार सेवाओं की कई श्रेणियां प्रस्तुत करता है. ये विज्ञापन Google की साइटों और सेवाओं, भागीदार वेबसाइटों और कुछ Google एप्लिकेशन और अन्य क्लाइंट पर दिखाई देते हैं. कुछ विज्ञापन प्राथमिक रूप से आपकी खोज क्वेरी या आपके द्वारा देखे जा रहे पृष्ठ की सामग्री पर आधारित होते हैं. आपकी रुचियों के अनुसार विज्ञापन उपलब्ध कराते समय, हम आपको विज्ञापन देने के लिए एकत्रित और उपयोग की जाने वाली जानकारी को देखने और प्रबंधित करने के लिए उपयोगी टूल प्रस्तुत करते हैं. आपकी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए, हम विज्ञापन देते समय तीन सिद्धांतों का पालन करते हैं:
Google गोपनीयता नीति बताती है कि हम Google के उत्पादों और सेवाओं में व्यक्तिगत जानकारी का क्या करते हैं, जिसमें हमारी विज्ञापन-प्रसार सेवाओं का उपयोग या उनसे सहभागिता करते समय उपलब्ध कराई गई जानकारी भी शामिल है. इसके अतिरिक्त, Google विज्ञापन और विज्ञापन-प्रसार सेवाओं के लिए गोपनीयता नीति और Google सेवाओं के लिए विशिष्ट गोपनीयता सूचनाएं हमारी विज्ञापन-प्रसार सेवाओं से संबंधित हमारे गोपनीयता आचरणों के बारे में बताती हैं. विज्ञापन-प्रसार के लिए YouTube के विचारों के बारे में अधिक जानने के लिए, YouTube विज्ञापन-प्रसार और आप देखें.
जब आप किसी वेब ब्राउज़र द्वारा वेब पर पहुंचते हैं, तो अधिक प्रासंगिक विज्ञापनों के प्रदर्शन सहित आपके ऑनलाइन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Google कुकी का उपयोग करता है. Google द्वारा विज्ञापन-प्रसार कुकी के उपयोग के तरीके के बारे में अधिक जानें.
ऊपर दिए गए बटन को क्लिक करके कोई भी व्यक्ति DoubleClick कुकी (AdSense सहयोगी साइटों, DoubleClick विज्ञापन प्रस्तुति और DoubleClick कुकी का उपयोग करने वाली कुछ विशेष Google सेवाओं के लिए) से ऑप्ट आउट कर सकता है. Google आपके ब्राउज़र में आपकी ऑप्ट-आउट सेटिंग स्थायी रूप से सहेजने के लिए अनेक विकल्प भी प्रदान करता है. इसके अलावा, Google तृतीय पक्ष विज्ञापनदाताओं को Google प्रदर्शन नेटवर्क पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति देता है. नेटवर्क विज्ञापन-प्रसार पहल द्वारा बनाए गए टूल का उपयोग करके आप एक साथ कई तृतीय पक्ष विज्ञापन सर्वर और नेटवर्क की कुकी से ऑप्ट आउट कर सकते हैं. (Google Analytics और रूपांतरण ट्रैकिंग के लिए भी Google कुकी का उपयोग करता है. इसके बारे में नीचे हमारे अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न में अधिक पढ़ें.)
उन ऐप्लिकेशन और अन्य क्लाइंट में विज्ञापन प्रस्तुति के लिए, जहां कुकी तकनीक उपलब्ध नहीं है, हमने आपकी उपकरण ID को वर्णों के एक यादृच्छिक, अज्ञात स्ट्रिंग से संबद्ध करके एक अज्ञात ID तैयार की है. आप किसी भी समय अज्ञात ID को रीसेट या इससे ऑप्ट आउट कर सकते हैं. यदि आप रीसेट करते हैं, तो हम आपके उपकरण पहचानकर्ता को एक नई अज्ञात ID के साथ संबद्ध कर देंगे. यदि आप ऑप्ट आउट करते हैं, तो हमारी विज्ञापन-प्रस्तुतिकरण तकनीक द्वारा आपके ऐप्लिकेशन या अन्य क्लाइंट पर प्रदान किए जाने वाले विज्ञापन अज्ञात ID के आधार पर प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे. उपकरण विशिष्ट प्राथमिकता प्रबंधक के बारे में अधिक पढ़ें.
Google पर खोज परिणामों के साथ दिखाए जाने वाले विज्ञापन, आपके Google खाते के आधार पर वैयक्तिकृत किए जा सकते हैं या आपके वेब ब्राउज़र के लिए अनुकूलित किए जा सकते हैं. पिछली क्वेरी और वेब इतिहास के उपयोग से हमें आपको अधिक प्रासंगिक विज्ञापन प्रदान करने में सहायता मिल सकती है. Google पर विज्ञापनों के वैयक्तिकरण के बारे में अधिक जानें.
Gmail संदेशों के बगल में दिखाए जाने वाले विज्ञापन भी आपके खाते के ईमेल के आधार पर वैयक्तिकृत किए जा सकते हैं. Gmail और आपके व्यक्तिगत डेटा के विज्ञापनों के बारे में अधिक जानें.
Google आपके द्वारा Google प्रॉपर्टी और वेब पर +1 किए गए आइटम जैसी आपकी Google खाता संबंधी जानकारी का उपयोग करके गैर-Google वेबसाइटों की सामग्री और विज्ञापनों को वैयक्तिकृत कर सकता है. यदि आप अपने परिचितों के +1 सुझावों के दिखाई देने के तरीके और दूसरों को आपके +1 सुझाव दिखाई देने के तरीके को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो कृपया +1 बटन खाता सेटिंग पृष्ठ पर जाएं.
गोपनीयता बनाए रखना हमारे लिए प्राथमिकता है और इस बारे में हमारी स्पष्ट सोच है कि हम क्या जानकारी एकत्र कर रहे हैं और संबंधित विज्ञापन दिखाने में उसका किस तरह उपयोग करेंगे. साथ ही, उपभोक्ता किस जानकारी को हमारे साथ साझा करना चाहते हैं, उसके लिए हम उन्हें अनेक विकल्प भी उपलब्ध कराते हैं. हमने आपके लिए Google खोज या Gmail के वैयक्तिकृत विज्ञापनों, AdSense भागीदार साइटों, कुछ Google साइटों और तृतीय पक्ष तथा कुछ Google एप्लिकेशन और अन्य क्लाइंट पर दिखाए जाने वाले रुचि आधारित विज्ञापनों को देखने, प्रबंधित करने और उनसे ऑप्ट आउट करने का तरीका भी आसान बना दिया है. हम आपकी स्पष्ट सहमति के बिना विज्ञापन प्रस्तुति कुकी से प्राप्त व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी को एकत्र, विक्रय या शेयर नहीं करेंगे.
हम अपने AdWords प्रोग्राम के द्वारा अपनी स्वयं की वेबसाइट पर, साथ ही Google प्रदर्शन नेटवर्क पर विज्ञापन दिखा्ते हैं. हम अपने AdSense प्रोग्राम के द्वारा अपनी भागीदार वेबसाइटों पर, और साथ ही तृतीय पक्ष भागीदार साइटों और कुछ Google एप्लिकेशन और अन्य क्लाइंट पर भी विज्ञापन दिखाते हैं. हम प्रासंगिक विज्ञापन देने के लिए कई तरह की पद्धतियों का उपयोग करते हैं.
Google प्रदर्शन नेटवर्क के लिए, हम आपके द्वारा देखी गई साइट की सामग्री के आधार पर विज्ञापन दिखाते हैं और हम विज्ञापन तय करने के लिए अन्य भागीदार डेटा का उपयोग भी कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि आप बागवानी की साइट पर जाते हैं, तो उस साइट पर बागवानी से संबंधित विज्ञापन हो सकते हैं. इसके अतिरिक्त, हम आपकी रुचियों पर आधारित विज्ञापन भी दिखा सकते हैं. जब आप हमारी भागीदार वेबसाइटों या DoubleClick कुकी का उपयोग करने वाली Google साइटों, जैसे YouTube, को ब्राउज करते हैं, तो आपके द्वारा देखे गए पृष्ठों के प्रकार या सामग्री को समझने के लिए Google आपके ब्राउज़र में DoubleClick कुकी रख सकता है. अनाम ID का उपयोग करने वाले एप्लिकेशन या अन्य क्लाइंट में प्रासंगिक और आपकी रुचि के अनुसार विज्ञापन दिखाने के लिए, हम एप्लिकेशन या अन्य क्लाइंट में आपकी गतिविधि की जानकारी का उपयोग कर सकते हैं. इस जानकारी और/या अनामित भागीदार डेटा के आधार पर, Google आपके ब्राउज़र या अनाम ID को प्रासंगिक रुचि आधारित श्रेणियों से संबद्ध करता है और रुचि-आधारित विज्ञापन दिखाने के लिए इन श्रेणियों का उपयोग करता है. उदाहरण के लिए, यदि आप अक्सर यात्रा वेबसाइटों पर जाते हैं, तो संभवत: Google आपको यात्रा संबंधी विज्ञापन अधिक दिखाए. या, यदि आप कोई गोल्फ़ एप्लिकेशन डाउनलोड करते हैं, तो Google आपको गोल्फ़ से संबंधित विज्ञापन दिखा सकता है. Google आपके लिंग या आयु वर्ग का अनुमान लगाने के लिए, आपके द्वारा विज़िट किए जाने वाले पृष्ठों और देखी जाने वाली सामग्री का उपयोग भी कर सकता है. उदारण के लिए, आप जिन साइट पर जाते हैं, उन पर अधिकतर महिलाएं जाती हैं (साइट देखे जाने के एकीकृत सर्वेक्षण डेटा पर आधारित), तो हम आपकी कुकी को महिला जनसांख्यिकीय श्रेणी से संबद्ध कर सकते हैं.
रुचि श्रेणियों पर आधारित विज्ञापन दिखाने के अलावा, Google विज्ञापनदाताओं को (Google समेत) आपके पिछले ऑनलाइन इंटरेक्शन के आधार पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति देता है, जैसे कि विज्ञापनदाताओं की वेबसाइटों पर होने वाली विज़िट. उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन खेल-सामग्री के स्टोर की वेबसाइट पर गया है, तो वह उस स्टोर से विशेष ऑफ़र वाले विज्ञापन प्राप्त कर सकता है.
Google आपके ब्राउज़र या अज्ञात ID से संवेदनशील रुचियों की श्रेणी नहीं जोड़ेगा (जैसे कि वंश, धर्म, यौन रुझानों, स्वास्थ्य या संवेदनशील आर्थिक आधार पर बनी श्रेणियां) और आपको रुचि-आधारित विज्ञापन दिखाते समय ऐसी श्रेणियों का उपयोग नहीं करेगा.
Google पर किसी चीज़ की खोज करने पर, खोज परिणाम पृष्ठ आपको आपके खोज शब्दों से मेल खाने वाले परिणाम और विज्ञापन दिखाता है. ये खोज परिणाम पिछली खोजों और अन्य वेब इतिहास के आधार पर वैयक्तिकृत नहीं किए जाते, इसलिए वे आपके या आपके कंप्यूटर के लिए विशिष्ट नहीं होते. हम आपके खोज शब्दों और स्थान का उपयोग करके बुनियादी परिणाम और विज्ञापन दिखाते हैं.
विज्ञापनों को वैयक्तिकृत करते समय, हम आपके द्वारा खोज बॉक्स में दर्ज किए गए शब्दों के साथ ही अतिरिक्त जानकारी का उपयोग करते हैं. उदाहरण के लिए, यदि हमें लगता है कि खोजों के बीच कोई संबंध हो सकता है, तो हम हाल में की गई पिछली खोज का उपयोग कर सकते हैं, जैसे “New Delhi” की खोज के बाद “hotels” की खोज – यह इस बात का संकेत दे सकता है कि आप नई दिल्ली के होटल के बारे में जानना चाहते हैं. हम केवल नवीनतम खोजों का उपयोग करते हैं क्योंकि सामान्यतः बहुत पुरानी खोजों के बीच संबंध जोड़ने का कोई मतलब नहीं है.
इसके अतिरिक्त, हम आपके Google वेब इतिहास का उपयोग करके भी खोज के विज्ञापन वैयक्तिकृत कर सकते हैं क्योंकि उसमें Google से दूसरी वेबसाइटों पर होने वाले क्लिक का रिकॉर्ड मौजूद होता है. उदाहरण के लिए, यदि आपने हाल ही में किसी सर्फ़िंग वेबसाइट के खोज परिणाम पर क्लिक करने के बाद “vacations”की खोज की है, तो इससे यह संकेत मिलता है कि सर्फ़ करने योग्य छुट्टी बिताने वाले स्थानों में आपकी रुचि है, और संभवतः आपको सर्फ़ करने योग्य छुट्टी बिताने वाले स्थानों के विज्ञापन दिखाए जाएंगे.
Gmail में, हमारे द्वारा दिखाए जाने वाले अधिकांश विज्ञापन किसी खुले ईमेल संदेश के बगल में दिखाए जाते हैं और आपके ईमेल की सामग्री से मेल खाते हैं. विज्ञापनों को वैयक्तिकृत करते समय, हम आपके सभी ईमेल की सामग्री के आधार पर विज्ञापन दिखाते हैं. उदाहरण के लिए, यदि हाल ही में आपको फ़ोटोग्राफ़ी या कैमरे से संबंधित बहुत अधिक संदेश मिले हैं, तो संभवतः हम आपको किसी स्थानीय कैमरा स्टोर की कोई डील दिखाएंगे.
Google खोज और Gmail पर आपके लिए सभी विज्ञापन वैयक्तिकृत नहीं किए जाते. हम केवल तभी विज्ञापन वैयक्तिकृत करते हैं, जब हमें ऐसा लगता है कि अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने से आपका विज्ञापन चयन बेहतर होगा.
DoubleClick कुकी का उपयोग करके YouTube भी अपनी साइट पर प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए रुचि-आधारित विज्ञापन प्रदर्शित करता है. रुचि श्रेणियां हमारे AdSense कार्यक्रम का उपयोग करने वाली वेबसाइटों पर आपके जाने से तय होती हैं, साथ ही, YouTube पर आप जो वीडियो देखना पसंद करते हैं या जो कार्य (जैसे अपलोडिंग) आप करते हैं, उससे भी रुचि श्रेणियां तय होती हैं. DoubleClick कुकी आपके ब्राउज़र को प्रासंगिक रुचि श्रेणियों से जोड़ देता है और रुचि-आधारित विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए इन श्रेणियों का उपयोग करता है. हम आपके YouTube खाते या Google खाते से प्राप्त जानकारी और रुचि-आधारित विज्ञापन दिखाने के लिए उपयोग किए गए कुकी डेटा को मिलाते नहीं. अधिक जानने के लिए, YouTube विज्ञापन-प्रसार और आप देखें.
रुचि और जनसांख्यिकीय श्रेणियां Google प्रदर्शन नेटवर्क की साइटों पर होने वाली विज़िट या अज्ञात ID का उपयोग करने वाले ऐप्लिकेशन और अन्य क्लाइंट की गतिविधि पर आधारित होती हैं. ब्राउज़र के लिए विज्ञापन प्राथमिकता प्रबंधक का उपयोग करके, आप अपने लिए प्रासंगिक रुचि श्रेणियां जोड़ कर ब्राउज़र में अपनी विज्ञापन प्राथमिकताएं संपादित कर सकते हैं. ब्राउज़र के लिए विज्ञापन प्राथमिकता प्रबंधक और ऐप्लिकेशन के लिए विज्ञापन प्राथमिकता प्रबंधक ऐप्लिकेशन का उपयोग करके आप लागू न होने वाली किसी भी रुचि श्रेणी को निकाल सकते हैं और फिर Google उनका उपयोग आपके रुचि-आधारित विज्ञापनों को प्रदर्शित करने के लिए नहीं करेगा. आप अपने ब्राउज़र और अज्ञात ID से संबद्ध जनसांख्यिकी श्रेणियां भी बदल सकते हैं. अपनी विज्ञापन प्राथमिकताएं संपादित करते समय, ऐसा हो सकता है कि आपकी नई सेटिंग तुरंत लागू न हों, क्योंकि हमारे सिस्टम में बदलाव के लिए कुछ समय लगता है.
यदि आप वेब ब्राउज़र में रुचि आधारित विज्ञापन प्राप्त नहीं करना चाहते, तो आप कभी भी विज्ञापन प्राथमिकताएं प्रबंधक के “ऑप्ट आउट” बटन पर क्लिक कर सकते हैं. जब आप किसी वेब ब्राउज़र द्वारा वेब पर पहुंचते हैं, तो Google आपके ब्राउज़र में आपकी ऑप्ट-आउट सेटिंग स्थायी रूप से सहेजने के लिए अनेक विकल्प भी प्रदान करता है. ऑप्ट आउट करने के बाद, Google रुचि श्रेणी की जानकारी एकत्र नहीं करेगा और आपको रुचि-आधारित विज्ञापन प्राप्त नहीं होंगे. आप पहले की तरह अब भी उतने ही विज्ञापन देखेंगे, और Google अब भी किसी वेब पृष्ठ की सामग्री या अन्य गैर व्यक्तिगत जानकारी पर आधारित प्रासंगिक विज्ञापन आपको दिखा सकता है. उदाहरण के लिए, यदि आप बागवानी साइट पर जाते हैं, तो Google साइट की सामग्री देखते हुए विज्ञापन कुकी का उपयोग किए बगैर भी विज़िटर को स्वतः बागवानी से संबंधित विज्ञापन दिखा सकता है. इसके अलावा, जब भी हम Google खोज या AdSense की साइटों पर अपने खोज भागीदारों के लिए कोई विज्ञापन दिखाते हैं, तो प्रदर्शित विज्ञापन अब भी आपके खोज शब्द पर आधारित हो सकते हैं.
यदि आप अज्ञात ID का उपयोग करने वाले ऐप्लिकेशन और अन्य क्लाइंट में रुचि-आधारित विज्ञापन-प्रसार प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, तो आप उपयुक्त प्राथमिकता प्रबंधक का उपयोग करके कभी भी ऑप्ट आउट कर सकते हैं.
ऐप्लिकेशन और अन्य क्लाइंट में रुचि-आधारित विज्ञापन-प्रसार को ऑप्ट-आउट करने के बारे में अधिक पढ़ें.
विज्ञापन प्राथमिकता प्रबंधक एक Google साइट है, जहां आप आपको दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से संबंधित सेटिंग प्रबंधित कर सकते हैं. हमारा उद्देश्य आपको हमारे द्वारा दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के बारे में पारदर्शिता और विकल्प प्रदान करना है.
कुकी किसी वेबसाइट सर्वर से भेजी जाने वाली टेक्स्ट स्निपेट है, जो वेब ब्राउज़र पर संगृहीत हो जाती है. अधिकतर वेबसाइटों और खोज इंजनों की तरह, बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव और प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए Google कुकी का उपयोग करता है.
पूरे वेब पर प्रासंगिक विज्ञापन दिखाने के लिए और किसी विज्ञापन को आपको दिखाए जाने की संख्या सीमित करने के लिए Google, AdSense साइटों, भागीदार साइटों और कुछ Google सेवाओं पर DoubleClick कुकी का उपयोग करता है. जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं, कोई विज्ञापन देखते हैं, या Google की विज्ञापन-प्रसार सेवा के द्वारा समर्थित विज्ञापन पर क्लिक करते हैं, तो हम आपके ब्राउज़र पर कुकी सेट कर सकते हैं. यह विज्ञापन-प्रसार कुकी आपके ब्राउज़र में “doubleclick.net” डोमेन से आई हुई दिखाई देगी.
कुकी के आपके ब्राउज़र में सेट हो जाने पर, यह Google को किसी दिए गए विज्ञापन के साथ आपके ब्राउज़र की सहभागिता के बारे में जानकारी एकत्र करने की अनुमति देगी. यह जानकारी एक लॉग में एकत्र होती जाती है जो कुछ इस प्रकार दिखाई देता है:
time: 06/Aug/2008 12:01:32
ad_placement_id: 105
ad_id: 1003
userid: 0000000000000001
client_ip: 123.45.67.89
referral_url: "http://youtube.com/categories"
“समय” फ़ील्ड विज्ञापन प्रदर्शन के समय को दर्शाता है. “विज्ञापन प्लेसमेंट id” और “विज्ञापन id” विज्ञापन-प्रसार अभियान और दिखाए गए विशेष विज्ञापन की पहचान करते हैं. “उपयोगकर्ता id” प्रदर्शन विज्ञापन कुकी है, जो ब्राउज़र की पहचान करती है. “क्लाइंट IP” उपयोगकर्ता के इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) पते को दर्शाता है. “रेफ़रल URL” उस पृष्ठ के URL को इंगित करता है, जहां विज्ञापन दिखाया गया था. हमारे लॉग यह भी रिकॉर्ड करते हैं कि उपयोगकर्ता का ब्राउज़र विज्ञापन पर क्लिक करता है या इंटरेक्ट करता है.
यह जानकारी आपकी रुचि के अनुसार विज्ञापन वितरण में, आपके द्वारा देखे जाने वाले किसी विज्ञापन की बारंबार प्रस्तुति को नियंत्रित करने में, और विज्ञापन अभियान की प्रभावशीलता का मापन करने में Google की सहायता करती है. यदि कोई प्रासंगिकता के इस स्तर के साथ विज्ञापन नहीं देखना चाहता, तो वह विज्ञापन-प्रसार कुकी से ऑप्ट आउट कर सकता है. जब आप “ऑप्ट आउट करें” बटन पर क्लिक करते हैं, तो ऑप्ट आउट करने का यह विकल्प मात्र उस ब्राउज़र के लिए विशिष्ट होता है, जिसका आप उपयोग कर रहे हैं.
उन ऐप्लिकेशन और अन्य क्लाइंट में विज्ञापन प्रस्तुति के लिए, जहां कुकी तकनीक उपलब्ध नहीं है, हमने आपकी उपकरण ID को वर्णों के एक यादृच्छिक, अज्ञात स्ट्रिंग से संबद्ध करके एक अज्ञात ID तैयार की है. आपकी रुचियों के लिए प्रासंगिक और तैयार किए गए विज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए, हम अज्ञात ID का उपयोग करने वाले ऐप्लिकेशन या अन्य क्लाइंट में आपकी गतिविधि के बारे में जानकारी का उपयोग कर सकते हैं. इनमें से कुछ ऐप्लिकेशन और अन्य क्लाइंट भी प्रासंगिक विज्ञापन उपलब्ध कराने के लिए व्यक्तिगत पहचान उजागर न करने वाली जानकारी, जैसे जनसांख्यिकी डेटा, का उपयोग कर सकते हैं.
Google Analytics, Google का निःशुल्क वेब विश्लेषण टूल है, जिसकी सहायता से वेबसाइट स्वामी यह जान सकते हैं कि उनके विज़िटर उनकी वेबसाइट पर कैसे आकर्षित होते हैं. Google Analytics अनाम जानकारी एकत्रित करता है, यह ऐसा ही है जैसे रेत में पैर के निशानों की पड़ताल करना. यह विज़िटर की व्यक्तिगत जानकारी लिए बिना वेबसाइट रुझान बताता है. विज़िटर की सहभागिता ट्रैक करने के लिए Analytics अपनी स्वयं की कुकी का उपयोग करता है. कुकी का उपयोग जानकारी एकत्र करने के लिए किया जाता है, जैसे कि वर्तमान विज़िट किस समय हुई, क्या विज़िटर साइट पर पहले भी कभी जा चुका है, और विज़िटर किस साइट के माध्यम से इस वेब पृष्ठ तक पहुंचा है. Google Analytics के ग्राहक कई प्रकार की रिपोर्ट देखकर जान सकते हैं कि लोग उनकी वेबसाइट पर कैसा व्यवहार करते हैं ताकि उसमें सुधार कर सकें और यह भी कि लोग उनकी वेबसाइट तक कैसे पहुंचते हैं. प्रत्येक वेबसाइट के लिए एक भिन्न कुकी का उपयोग किया जाता है, और एकाधिक साइटों पर विज़िटर को ट्रैक नहीं किया जाता. Analytics का उपयोग करने वाली सभी वेबसाइटों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपनी गोपनीयता नीति संशोधित करे और उसमें Analytics के उपयोग का स्पष्ट उल्लेख करें. ऐसी कुकी अक्षम करने के लिए, कुकी भेजने के समय कुछ ब्राउज़र हर बार संकेत करेंगे और कुकी अस्वीकार करने का विकल्प उपलब्ध कराएंगे. कुकी को अस्वीकार करने के अतिरिक्त, आप अपने ब्राउज़र में Google Analytics ऑप्ट-आउट एड-ऑन भी स्थापित कर सकते हैं, जो Google Analytics को आपकी वेबसाइट विज़िट के बारे में जानकारी एकत्र करने से रोकता है.
Google कुकी का उपयोग कर पता लगाता है कि कितने लोगों ने विज्ञापन देखे और अंततः उत्पाद खरीदे. इससे Google पर अपने विज्ञापन देने वाले व्यापारियों को लाभ होता है. यदि आप Google द्वारा प्रदर्शित ऐसे विज्ञापन पर क्लिक करते हैं, जिसके विज्ञापनदाता ने रूपांतरण ट्रैकिंग चुनी है, तो रूपांतरण ट्रैंकिंग कुकी आपके ब्राउज़र पर सेट हो जाएगी. ये कुकी 30 दिनों में समाप्त हो जाती हैं और आपकी व्यक्तिगत पहचान वाली कोई जानकारी इनमें नहीं रहती. यदि आप विज्ञापनदाता की वेबसाइट पर कुछ विशिष्ट पृष्ठों पर जाते हैं और यह कुकी अभी तक समाप्त नहीं हुई है, तो Google और विज्ञापनदाता आपको बता सकेंगे कि आपने विज्ञापन क्लिक किया और उस पृष्ठ तक गए थे. प्रत्येक विज्ञापनदाता को एक अलग कुकी दी जाती है, इसलिए अलग-अलग विज्ञापनदाता वेबसाइटों के बीच कोई भी कुकी ट्रैक नहीं की जा सकती. यदि आप रूपांतरण ट्रैकिंग कुकी अक्षम करना चाहते हैं, तो आप googleadservices.com डोमेन से कुकी अवरुद्ध करने के लिए अपना ब्राउज़र सेट कर सकते हैं.
Google स्पैम को फ़िल्टर करने और वायरस का पता लगाने के लिए Gmail संदेश का टेक्स्ट स्कैन करता है. Gmail फ़िल्टर उपयोगकर्ताओं के ईमेल में कीवर्ड भी स्कैन करता है, जिनका उपयोग विज्ञापनों से मिलान करने और विज्ञापन दिखाने में किया जाता है. यह पूरी प्रक्रिया स्वचालित है और इसमें Gmail सामग्री से विज्ञापनों का मिलान करने वाले कोई मनुष्य शामिल नहीं होते.
हमारे विज्ञापन-प्रसार उत्पादों और सेवाओं के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए, अक्सर पूछे जाने वाले ये प्रश्न देखें: