Google
 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का Google अनुवाद

Google अनुवाद
अनुवाद होम
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
गोपनीयता नीति
सेवा की शर्तें

इस साइट पर ढूँढें:

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

समीक्षा

भाषा युग्म

पाठ और वेब अनुवाद

अनुदित खोज


समीक्षा

“स्वचालित अनुवाद” क्या है?

यह मानव अनुवादकों के हस्तक्षेप के बिना, अत्याधुनिक तकनीक से तैयार अनुवाद है. स्वचालित अनुवाद को अक्सर मशीनी अनुवाद भी कहा जाता है.

क्या Google ने अपना निजी अनुवाद सॉफ़्टवेयर विकसित किया है?

हाँ. Google के शोध समूह ने भाषा जोड़ों के लिए अपना निजी आँकड़ागत अनुवाद सिस्टम विकसित किया है जो अब Google अनुवाद पर उपलब्ध है.

आँकड़ागत मशीनी अनुवाद क्या है?

वर्तमान में प्रचलित अधिकतर आधुनिकतम व्यावसायिक मशीनी-अनुवाद सिस्टम नियम-आधारित व्यवस्था का उपयोग करते हुए विकसित किए गए हैं, और उनमें शब्दावलियों और व्याकरण परिभाषित करने के लिए बहुत काम करने की आवश्यकता होती है.

हमारे सिस्टम अलग तरीका अपनाते हैं: हम कंप्यूटर में दोनों, लक्ष्य भाषा में एकल-भाषा पाठ, और भाषाओं के बीच मानवीय अनुवाद वाले उदाहरणों से संरेखित पाठ के करोड़ों शब्द फीड करते हैं. फिर हम अनुवाद मॉडल बनाने के लिए आँकड़ागत शिक्षण तकनीक लागू करते हैं. शोध मूल्यांकन में हमने बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त किए हैं.

अनुवाद की गुणवत्ता उतनी अच्छी नहीं है जितनी अच्छी मैं चाहता/चाहती हूँ. क्या आप इसे और सटीक बना सकते हैं?

हम इसके लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. हालाँकि, आज का सबसे परिष्कृत सॉफ़्टवेयर भी मूल भाषा-भाषी के प्रवाह तक नहीं पहुँच पाता, और न ही पेशेवर अनुवादक की दक्षता प्राप्त कर पाता है. स्वचालित अनुवाद बहुत कठिन है, क्योंकि शब्दों का अर्थ उस संदर्भ पर निर्भर करता है जिनमें उनका उपयोग किया जाता है. यद्यपि हम इस समस्या पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन किसी के द्वारा मानवीय अनुवाद जैसी गुणवत्ता उपलब्ध कराने में थोड़ा समय लग सकता है. इस बीच, हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को आप अपनी अधिकांश आवश्यकताओं के लिए उपयोगी पाएँगे.

साथ ही, गुणवत्ता सुधारने के लिए, हमें भारी मात्रा में द्विभाषी पाठ की आवश्यकता है. अगर आपके पास भारी मात्रा में ऐसे द्विभाषी या बहुभाषी पाठ हैं जिसका आप योगदान करना चाहते हैं, तो कृपया हमें बताएँ.

मैं Google को अपनी प्रतिक्रिया कैसे दूँ?

आप पाठ का अनुवाद करते समय “बेहतर अनुवाद सुझाएँ” लिंक पर क्लिक करके या वेब पृष्ठों का अनुवाद करते समय अनुदित पाठ पर (मूल पाठ टूलटिप को प्रदर्शित करने के लिए) होवरिंग करके और “बेहतर अनुवाद सुझाएँ” लिंक पर क्लिक करके हमें प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

Google मेरी प्रतिक्रिया का उपयोग कैसे करेगा?

हम आपकी प्रतिक्रिया का उपयोग भविष्य के अद्यतनों में अपने द्वारा विकसित भाषा जोड़ों के अनुवाद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए करेंगे.

मेरे पास अभी भी प्रश्न हैं. मुझे और अधिक जानकारी कहाँ मिल सकती है?

Google अनुवाद चर्चा समूह देखें.


भाषा युग्म

किन भाषाओं का अनुवाद हो सकता है?

वर्तमान में, Google निम्नलिखित भाषाओं के बीच अनुवाद की सुविधा देता है:

''भाषा का पता लगाएँ'' का क्या अर्थ है?

''भाषा का पता लगाएँ'' विकल्प उस पाठ की भाषा स्वतः पहचान लेता है जिसका आप अनुवाद कर रहे हैं. स्वचालित भाषा पहचान की सटीकता दर्ज किए गए पाठ की मात्रा के साथ बढ़ती जाती है.

आप अनुवाद के लिए अतिरिक्त भाषाओं को समर्थन कब देंगे?

हम दूसरी भाषाओं को समर्थन देने के लिए कार्य कर रहे हैं और जैसे ही स्वचालित अनुवाद हमारे मानकों पर खरा उतरेगा, हम उन्हें प्रस्तुत कर देंगे. यह कहना कठिन है कि इसमें कितना समय लगेगा, क्योंकि समस्या जटिल है और हर भाषा खुद अपनी खास चुनौतियाँ प्रस्तुत करती है.

नए सिस्टम विकसित करने के लिए, हमें भारी मात्रा में द्विभाषी पाठों की आवश्यकता है. अगर आपके पास भारी मात्रा में ऐसे द्विभाषी पाठ हैं जिसका आप योगदान करना चाहते हैं, तो कृपया हमें बताएँ.


पाठ और वेब अनुवाद

किसी खोज परिणाम के बाद स्थित “इस पृष्ठ का अनुवाद करें” लिंक का क्या अर्थ है?

इसका अर्थ है कि आप उस विशेष पृष्ठ का अपनी खोज भाषा में अनुवाद कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप अपनी भाषा में कोई खोज करते हैं और इसका परिणाम दूसरी भाषा में इसके बाद “इस पृष्ठ का अनुवाद करें” लिंक के साथ देखते हैं, तो आप उस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और Google उस पृष्ठ का आपकी भाषा में स्वत: अनुवाद कर देगा.

उस पृष्ठ के मूल संस्करण पर वापस लौटने के लिए, आप सीधे अनुदित पृष्ठ के शीर्ष फ्रेम में “मूल वेब पृष्ठ देखें” लिंक पर क्लिक कर सकते हैं, या Google परिणाम पृष्ठ पर वापस जा सकते हैं और अपने चुने हुए खोज परिणाम के शीर्ष पर बड़े नीले पाठ लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

अनुवाद होने योग्य भाषाओं के सभी परिणामों में “इस पृष्ठ का अनुवाद करें” लिंक क्यों नहीं होता है?

जब हम चुने गए पृष्ठ की भाषा के बारे में निश्चित होते हैं, केवल तभी हम “इस पृष्ठ का अनुवाद करें” लिंक को प्रदर्शित करते हैं. कुछ परिणामों में अनेक भाषाएँ हो सकती हैं या पृष्ठ जिस भाषा में लिखे गए हैं, उसके बारे में उच्च स्तरीय निश्चितता प्रदान करने के लिए उनमें अपर्याप्त पाठ हो सकता है.

यदि मैं अपने वेब पृष्ठ का अनुवाद नहीं चाहता/चाहती तो मैं क्या करूँ?

यदि आप Google अनुवाद से अपने पृष्ठ का अनुवाद करना नहीं पसंद करते हैं, तो बस निम्नलिखित मेटा टैग अपनी HTML फ़ाइल में प्रविष्ट करें:

<meta name="google" value="notranslate">

अगर मैं अपने वेबपृष्ठ के किसी अनुभाग का अनुवाद नहीं कराना चाहता/चाहती तो मुझे क्या करना चाहिए?

यदि आप अपने वेबपेज के किसी भाग का अनुवाद नहीं चाहते तो, किसी भी HTML तत्व में उस तत्व का अनुवाद न करने से बचने के लिए "class=notranslate" जोड़ें. उदाहरण के लिए:

<span class="notranslate">sales at example dot com</span> पर हमें ईमेल करें

“बेहतर अनुवाद सुझाएँ” लिंक का क्या आशय है?

इस लिंक पर क्लिक करें और बिना समय गंवाए आप आसानी से बेहतर अनुवाद का सुझाव देकर अनुवाद की गुणवत्ता सुधारने में हमारी सहायता कर सकते हैं. मूल अनुवाद के साथ कुछ अतिरिक्त पाठ की जगह दिखाई देगी, वहाँ आप अनुवाद का संपादन कर सकते हैं और Google को अपने सुझाव का योगदान कर सकते हैं (“योगदान करें” क्लिक करके).


अनुदित खोज

मैं अन्य भाषाओं में वेबसाइट कैसे खोजूं?

''अनुदित खोज'' टैब पर क्लिक करें, और फिरः

1.खोज बॉक्स में एक या अधिक खोज शब्द टाइप करें.
2. “मेरी भाषा” ड्रॉपडाउन में अपने खोज शब्द की भाषा चुनें.
3. वह भाषा चुनें जिसकी वेबसाइट आप ढूँढ़ना चाहते हैं.
4. एँटर कुंजी दबाएँ या खोज बटन पर क्लिक करें.

अनुदित खोज परिणाम पृष्ठ के बाएँ कॉलम में प्रदर्शित होंगे; मूल खोज परिणाम दाएँ कॉलम में प्रदर्शित होंगे.

अन्य भाषा में वेबसाइट कैसे खोजी जाती हैं?

जब आप खोज करते हैं, तो Google प्रौद्योगिकी:

1. आपकी क्वेरी को "मेरी भाषा" ड्रॉप-डाउन में चयनित भाषा से "इसमें लिखें खोज पेज" ड्रॉप-डाउन में चयनित भाषा में अनुवाद करती है.
2. अनुदित क्वेरी का प्रयोग करके खोज करती है.
“मेरी भाषा” ड्रॉपडाउन की भाषा में वापस खोज परिणामों का अनुवाद करती है.

अनुदित परिणाम (बाएँ कॉलम में परिणाम) पर क्लिक करने पर, आप पृष्ठ के स्वत: अनुदित संस्करण पर आ जाएँगे.

यदि मेरे खोजे गए शब्द का अनुवाद बिल्कुल सही नहीं है, तो मैं क्या करूं?

यदि आपको पता है कि आपके खोजे गए शब्द का अनुवाद बिल्कुल ठीक नहीं है तो बस “बिल्कुल ठीक नहीं? संपादित करें” लिंक पर क्लिक करें और अनुदित खोज शब्द का अनुवाद करें. तब Enter कुंजी दबाएँ या संशोधित खोज शब्द का प्रयोग करने के लिए खोज बटन पर क्लिक करें.

क्या उन्नत खोज संचालक समर्थित हैं?

इस समय हम उन्नत खोज संचालक का समर्थन नहीं करते.

अभी केवल साइट:और फ़ाइलप्रकार: उन्नत खोज संचालक समर्थित हैं.

यदि मैं खोज शब्द का अनुवाद नहीं चाहता/चाहती तो मैं क्या करूँ?

आप खोज शब्द के सामने “+” का चिह्न लगाकर उसे अनुदित होने से रोक सकते हैं. (“+” चिह्न के पहले एक रिक्ति जोड़ना सुनिश्चित करें.)