| जो क्वेरी मैं भरना चाहता हूं वह सुझावों की सूची में नहीं है.
फिलहाल आप केवल उन्हीं पदों को खोज सकते हैं जो हमारी सुझाव सूची में हैं. इस सूची को नियमित तौर पर अपग्रेड किया जाता है और इसमें साधारणतः उपयोग में आने वाले अधिकतर शब्द और वाक्य होने चाहिए. फिर भी अगर आप को आपकी क्वेरी, सुझाव सूची में नहीं दिखती है, तो आप Google India Labs पर हमारे प्रयोगात्मक खोज पृष्ठ पर जा सकते हैं. यह आपके अंग्रज़ी के टेक्स्ट को समान हिन्दी के टेक्स्ट में शब्द दर शब्द ट्रांसलिटरेट करने की छूट देता है. इस टूल का इस्तेमाल कर आप किसी भी क्वेरी को टाईप कर सकते हैं, भले ही वह हमारी सुझाव सूची में न हो.
मुझे अपने कंप्यूटर पर हिन्दी वर्ण ठीक से प्रदर्शित होते नहीं दिख रहे.
इस Google Indic Transliteration सहायता पृष्ठ पर एक विस्तारित व्याख्या उपलब्ध है.
किन अन्य भाषाओं में खोज उपलब्ध है?
हम स्थानीय भाषा सुझावों के साथ बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, गुजराती, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी में भी खोज उपलब्ध है. .
कुछ और जानना चाहते हैं?
आपके विचार हमारे साथ साझा करने के लिए, कृपया उन्हें चर्चा समूह में पोस्ट करें. Google ट्रांसलिटरेशन, Google India Labs का एक हिस्सा है, अतः हम अभी भी विकास के शुरूआती चरणों में हैं. आपका फीडबैक हमारे लिए महत्वपूर्ण है और यह हमें उत्पाद को बेहतर बनाने में सहायता करेगा. आप अपनी टिप्पणियां indialabs+indictransliteration@google.com. पर भेज सकते हैं. |