Google

English | हिंदी

लोकसभा चुनाव 2009 - हमारे सहयोगियों के बारे में

एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स

एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स

एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स(एडीआर) का लक्ष्य भारत के प्रजातंत्र और शासन प्रणाली को सुदृढ़ बनाना है। वर्तमान में एडीआर अपनी भारतव्यापी सहभागी संस्था नेटवर्क इलेक्शन वॉच (NEW) के साथ भारत के 2009 के आम चुनावों पर निगरानी रख रहा है और मतदाताओं को उम्मीदवारों के संबंध में जानकारी दे रहा है। पहले भी, इस गतिविधि ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की रुपरेखा में सार्थक सुधार किए थे। एडीआर उस विधेयक पर भी कार्य कर रहा है जो राजनैतिक पार्टियों के वित्तपोषण में उल्लेखनीय पारदर्शिता लाएगा।

हिन्दुस्तान मीडिया

एच टी मीडिया

एच टी मीडिया समूह का हिंदी अखबार हिंदुस्तान, देश का तीसरा सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है| यह देश के शीर्ष 10 अखबारों में सबसे तेज़ रफ़्तार से बढ़ने वाला और विश्वसनीय समाचार पत्र है| एच टी मीडिया इसके अलावा हिंदुस्तान टाईम्स और मिन्ट का भी प्रकाशन करता है, जो जाने-माने राष्ट्रीय अखबार है| हिंदुस्तान टाईम्स को देश के प्रमुख और सबसे सम्मानित अंग्रेजी अखबारों में शुमार किया जाता है| हिंदुस्तान टाईम्स ने जहाँ पिछले 85 वर्षों के अपने इतिहास में नए कीर्तिमान कायम किये हैं, वहीँ सिर्फ दो वर्ष पहले शुरू हुआ मिन्ट देश का दूसरा सबसे बड़ा बिज़नेस अखबार बन चुका है| वास्तव में, मिन्ट शीर्ष पदों पर आसीन वर्ग की मुख्य पसंद बन चुका है| भारतीय पत्रकारिता के नामचीन हस्ताक्षरों के सहयोग से एच टी मीडिया समूह बदलते भारत का आइना बन चुका है क्योंकि उसके विभिन्न प्रकाशन कुल 3.1 करोड़ से ज्यादा पाठकों तक पहुँच रखते हैं|

जनाग्रह सेंटर फ़ॉर सिटिज़नशिप एंड डेमोक्रेसी

जनाग्रह सेंटर फ़ॉर सिटिज़नशिप एंड डेमोक्रेसी

जनाग्रह सेंटर फ़ॉर सिटिज़नशिप एंड डेमोक्रेसी (JCCD) एक ऐसा गैर सरकारी संगठन है जो भारत के शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए नागरिकों और सरकार के साथ काम करता है। नगरीय प्रशासन में नागरिक सहभागिता का अग्रणी पक्षधर, JCCD शहरी क्षेत्र में सर्वांगीण सुधार लाने के लिए कार्य करता है। JCCD, कई अन्य साझेदारों के साथ मिलकर विख्यात जागो रे! एक अरब वोट अभियान की अगुवाई कर रहा है।

लिबर्टी इंस्टीट्यूट

लिबर्टी इंस्टीट्यूट

लिबर्टी इंस्टीट्यूट एक स्वतंत्र गैर लाभकारी थिंक टैंक है, जो “एम्पावरिंग इंडिया“ का नेतृत्व करता है। यह मतदाताओँ को उनके उम्मीदवारों, निर्वाचन क्षेत्रों और राजनैतिक दलों के बारे में जानकारी प्रदान करके समर्थ बनाने की एक पहल है। इसका उद्देश्य नागरिकों को प्रजातंत्र में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना, साथ ही राजनीति में पारदर्शिता और ज़बाबदेही को बढ़ावा देना है। EmpoweringIndia.org , लिबर्टी इंस्टीट्यूट की इस सोच का परिणाम है कि एक अच्छी सार्वजनिक नीति अंततः उन प्रक्रियाओं की बेहतर समझ से उत्पन्न होती है जो जनतांत्रिक राजनीति को आकार देती हैं और शासन को प्रभावित करती हैं।

पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च

पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च

पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च एक स्वतंत्र अनुसंधान का उपक्रम है जिसका लक्ष्य भारत में संसदीय बहस को अधिक सजग, पारदर्शी और सहभागी बनाकर सशक्त बनाना है। पीआरएस सांसदों को आने वाले विधेयकों के प्रभाव पर वस्तुनिष्ठ और आसान विश्लेषण उपलब्ध कराता है। संसद की कार्यप्रणाली पर निगाह रखते हुए, पीआरएस ने नागरिक क्षेत्र और मीडिया का आहव्हान किया है ताकि वे संसदीय प्रणाली से बेहतर रूप से जुड़ सकें। पीआरएस का कार्य – जो PRSIndia.org पर उपलब्ध है – सहयोगात्मक है और सरकार, शोध संस्थानों, व्यवसायों, और नागरिक क्षेत्र में विशेषज्ञता की पूर्ति का प्रयास करता है।

रफ़्तार डॉट इन

रफ़्तार डॉट इन

रफ़्तार डॉट इन इंटरनेट पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए इंडिकस एनालिटिक्स का अभिनव प्रयोग है। रफ़्तार डॉट इन के माध्यम से हिंदी इंटरनेट के अथाह जगत की संपूर्ण गतिविधियों तक सरलता से पहुंचा जा सकता है। इंडिकस एनालिटिक्स भारत की प्रमुख आर्थिक रिसर्च फ़र्म है। यह पिछले एक दशक से शैक्षणिक समुदाय, सरकारी एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों, बहुराष्ट्रीय और राष्ट्रीय निगमों, और प्रमुख मीडिया कम्पनियों को अनुसंधान परिणाम उपलब्ध करा रही है। इंडिकस, भारत की प्रगति से जुड़े अनेक समाजिक और विकास कार्यो में भागिदार है। उनमे से दो प्रमुख कार्य रफ़्तार और राजनैतिक प्रक्रिया में उत्तरदायित्व लाने के लिए लोकसभा चुनाव - 2009 है।


आंकड़े प्रदाता: एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म (एडीआर), इंडिकस नेटलैब्स प्रा. लि., जनाग्रह सेंटर फ़ॉर सिटीज़नशिप एंड डेमोक्रेसी, लिबर्टी इंस्टीट्यूट और पीआरएस लेजिसलेटिव रीसर्च। पूर्ण नोटिस