Google Chrome गोपनीयता सूचना
पिछली बार संशोधित: 13 दिसंबर, 2011 (संग्रहीत संस्करण
देखें)
Google गोपनीयता नीति यह
वर्णन करती है कि जब आप Google के उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो हम आपके
द्वारा Google Chrome का उपयोग करते समय दी गई जानकारी सहित, निजी जानकारी का उपयोग
कैसे करते हैं. इसके अतिरिक्त, नीचे हमारे उन गोपनीयता अभ्यास का वर्णन किया गया है, जो
Google Chrome ब्राउज़र के लिए विशिष्ट हैं. यह Google Chrome की उन विशेषताओं का भी वर्णन
करती है जो Chrome फ़्रेम के माध्यम से
अन्य वेब ब्राउज़र में उपलब्ध हैं. Google Chrome ब्राउज़र की सभी विशेषताएं Chrome
फ़्रेम में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन चीज़ों को आसान बनाए रखने के लिए हम Chrome शब्द का
उपयोग, Chrome ब्राउज़र और Chrome फ़्रेम दोनों के अर्थ में करने जा रहे हैं. यह भी याद
रखें कि Chrome फ़्रेम का उपयोग करते समय आपको उस ब्राउज़र की गोपनीयता नीति पढ़ लेनी
चाहिए, जिसमें वह चल रहा है (उदा. Internet Explorer). Google आपको इस नीति में होने वाले
किसी भी महत्वपूर्ण परिवर्तन की सूचना देगा, और आपके पास हमेशा Google Chrome का उपयोग इस
तरीके से करने का विकल्प होगा, जो Google को कोई भी निजी जानकारी नहीं भेजता या उसका उपयोग
करना बंद करता हो.
ब्राउज़र, Google Chrome, गोपनीयता पर अधिक जानकारी
और आप »
जब आप Google Chrome का उपयोग करते हैं, तो Google द्वारा प्राप्त की जाने वाली जानकारी
Google Chrome का उपयोग करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत पहचान वाली जानकारी
प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होती है.
जब आप Chrome ब्राउज़र या Chrome फ़्रेम डाउनलोड करते हैं, या जब आप Google के सर्वर से
संपर्क करने के लिए उनका उपयोग करते हैं, तो Google को आपकी मशीन के IP पते और एक या अधिक
कुकी सहित मानक लॉग
जानकारी प्राप्त होती है. आप Google Chrome को Google या अन्य साइटों को कुकी न भेजने
के लिए कॉन्फ़िगर कर सकते हैं. Google Chrome ब्राउज़र में कुकी और साइट डेटा कॉन्फ़िगर
करने के बारे में अधिक जानें.
इसके अतिरिक्त, कुछ Google Chrome विशेषताएं Google को या आपके डिफ़ॉल्ट खोज इंजिन को
सीमित अतिरिक्त जानकारी भेज सकती हैं:
- यदि आप Chrome ब्राउज़र की एकाधिक उपयोगकर्ता विशेषता का उपयोग करते हैं, तो आप उन
एकाधिक उपयोगकर्ताओं के लिए Chrome की वैयक्तिकृत प्रतियां सेट कर सकते हैं, जो आज इसी
कंप्यूटर पर पहले से Chrome साझा कर रहे हैं. इसका उद्देश्य आपके कंप्यूटर का उपयोग करने
वाले अन्य लोगों से आपके डेटा की सुरक्षा करना नहीं है - अत: आपके कंप्यूटर तक पहुंच
रखने वाला कोई भी उपयोगकर्ता सभी प्रोफ़ाइल की सारी जानकारी देख सकता है. अपना डेटा किसी
अन्य व्यक्ति द्वारा देखे जाने से निश्चित रूप से बचाने के लिए, कृपया अपनी पसंद के
ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अंतर्निहित उपयोगकर्ता खाता उपयोग करें.
- जब आप पता बार में URL या क्वेरी लिखते हैं, तो आपके द्वारा लिखे जाने वाले अक्षर
आपके डिफ़ॉल्ट खोज
इंजन पर भेज दिए जाते हैं, ताकि खोज इंजन की स्वत: पूर्ण / पूर्वानुमान विशेषता
स्वचालित रूप से, आपके द्वारा खोजे जा रहे शब्दों या URL की अनुशंसा कर सके. यदि आप
Google को अपने खोज इंजन के रूप में चुनते हैं, तो Chrome प्रारंभ होने पर Google से
संपर्क करेगा ताकि खोज क्वेरी भेजने के लिए श्रेष्ठ स्थानीय पता निर्धारित किया जा सके.
यदि आप Google के साथ उपयोग के आंकड़े साझा करना चुनते हैं और आप कोई अनुमानित क्वेरी या
URL स्वीकार करते हैं, तो Chrome, ब्राउज़र की वह जानकारी Google को भी भेज देगा.
Chrome की स्वत: पूर्ण
विशेषता के बारे में अधिक जानें.
- यदि आप Chrome की झटपट विशेषता को सक्षम करते हैं और वह आपके डिफ़ॉल्ट खोज इंजन
द्वारा समर्थित हो, तो खोज परिणाम और इन-लाइन पूर्वानुमान आपके द्वारा पता बार में लिखते
ही तत्काल दिखाई देने लगते हैं. आपके द्वारा पता बार में लिखते ही खोज परिणामों का अनुरोध
किया जाता है, इसलिए आपके द्वारा लिखे जाने वाले टेक्स्ट को खोज शब्दों के रूप में लॉग
किया जा सकता है. Chrome झटपट के लिए Google की लॉग इन नीतियों के कुछ उपयोगी उदाहरणों के
लिए, हमारा “Chrome
झटपट की लॉग इन नीतियां” सहायता केंद्र लेख देखें.
- यदि आप किसी ऐसे URL पर नेविगेट करते हैं, जो मौजूद नहीं है, तो Google Chrome URL को
Google को भेज सकता है ताकि हम उस URL को ढूंढने में आपकी सहायता कर सकें, जिसे आप खोज रहे
थे. हम इस जानकारी का उपयोग अन्य वेब उपयोगकर्ताओं की सहायता करने के किसी समग्र तरीके के
रूप में भी कर सकते हैं - उदा. उन्हें यह बताने के लिए कि हो सकता है साइट काम नहीं कर
रही हो. नेविगेशन
त्रुटियों पर सुझावों को अक्षम करने के बारे में अधिक जानें.
- Google Chrome में Google की सुरक्षित ब्राउज़िंग विशेषता शामिल है. सुरक्षित
ब्राउज़िंग Chrome और Google के सर्वर के बीच संदिग्ध वेबसाइटों के बारे में जानकारी
भेजती और प्राप्त करती है - उदाहरण के लिए जब आप किसी ऐसी साइट पर जाते हैं, जो हमारे
विचार में कोई फ़िशिंग या मैलवेयर साइट है. कौन सी जानकारी कब भेजी जाए और विशेषता को
अक्षम करने के तरीके के विवरण सहित, सुरक्षित ब्राउज़िंग के बारे में अधिक जानकारी के लिए,
कृपया सुरक्षित
ब्राउज़िंग गोपनीयता नीति पर जाएं.
- Google से संपर्क करके Google Chrome स्वचालित रूप से अपडेट की जांच करता है. Google
Chrome की आपकी प्रतिलिपि में यादृच्छिक रूप से जेनरेट की गई अस्थायी स्थापना संख्या शामिल
होती है जिसे आपके द्वारा Google Chrome को इंस्टॉल और पहली बार उपयोग किए जाने पर Google
को भेज दिया जाएगा. Google Chrome द्वारा पहली बार स्वचालित रूप से अपडेट की जांच करने पर
अस्थायी संख्या को तुरंत हटा दिया जाएगा. यदि आपको Google Chrome की अपनी प्रति किसी
प्रचार अभियान के भाग के रूप में प्राप्त हुई है, तो वह एक अद्वितीय प्रचार संख्या जनरेट
कर सकती है, जिसे Google को केवल तभी भेजा जाता है जब आप इंस्टॉलेशन के बाद Google Chrome
को पहली बार चलाते हैं और पहली बार उपयोग करते हैं.
- उस स्थिति में जब आप Google Chrome का उपयोग अन्य Google सेवाओं में पहुंचने के लिए
करते हैं, जैसे Google Chrome में Google को अपने डिफ़ॉल्ट खोज इंजन के रूप में सेट करना,
या Gmail में पहुंचने के लिए Google Chrome का उपयोग करना, तो इससे Google को आपके बारे
में कोई विशेष या अतिरिक्त व्यक्तिगत पहचान बताने वाली जानकारी प्राप्त नहीं होगी.
प्रासंगिक Google सेवाओं की गोपनीयता
नीतियां तब लागू होती हैं जब आप उनमें पहुंचते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस
ब्राउज़र का उपयोग करते हैं.
- यदि आप Google Chrome में साइन इन करते हैं, तो Google आपकी ब्राउज़र जानकारी, जैसे
बुकमार्क, इतिहास और अन्य सेटिंग को आपके Google
खाते से संबंधित Google सर्वर पर संग्रहीत करेगा. आपके खाते में संग्रहीत जानकारी
Google गोपनीयता नीति द्वारा
सुरक्षित होती है. हमें यह जानकारी संग्रहीत करने की आवश्यकता, इसे Chrome की उन अन्य
आवृत्तियों पर भेजने के लिए होती है, जिनमें आप Google Chrome की समन्वयन विशेषता सक्षम
करना चुनते हैं. उस विशिष्ट
जानकारी के बारे में जिसका चयन आप समन्वयन के लिए कर सकते हैं, और Chrome की समन्वयन विशेषता अक्षम
करने के बारे में अधिक जानें.
- यदि आप Google Chrome की अनुवाद विशेषता का उपयोग करते हैं, तो यह आपके द्वारा अनुवाद
किए जाने के लिए चुने गए पाठ को Google को अनुवाद हेतु भेजेगी.
- यदि आप Google Chrome की Google वर्तनीजांच विशेषता का उपयोग करते हैं, जो आपको अपनी
वर्तनी जांचने के लिए उसी तकनीक का उपयोग करने देती है जो Google खोज में उपयोग की जाती
है, तो वह आपके द्वारा लिखे जाने वाले टेक्स्ट को वर्तनी और व्याकरण सुझावों के लिए
Google को भेजेगी.
- यदि आप Google Chrome की वाक् इनपुट विशेषता का उपयोग करते हैं, तो वह आपकी बोली गई
क्वेरी की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग, आपकी डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र भाषा और उस वेब पृष्ठ की
व्याकरण सेटिंग जिसके लिए आप वाक् इनपुट का उपयोग कर रहे हैं, Google को भेज देगी. Google
इस जानकारी का उपयोग रिकॉर्ड किए गए ऑडियो को टेक्स्ट में कनवर्ट करने के लिए करेगा. यदि
आपने उपयोग के आंकड़े और क्रैश रिपोर्ट सक्षम कर रखा है और आप वाक् इनपुट विशेषता का उपयोग
करते हैं, तो अतिरिक्त जानकारी Google को भेजी जाएगी. इस जानकारी में वाक् इनपुट का उपयोग
करने वाली वेबसाइट का URL, आपका ऑपरेटिंग सिस्टम, और आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे
कंप्यूटर और ऑडियो हार्डवेयर दोनों के निर्माता, और मॉडल शामिल होते हैं.
- यदि आप Google Chrome की स्वत: भरण विशेषता का उपयोग करते हैं, जो आपके द्वारा पहले
भरे गए इसी प्रकार के फ़ॉर्म के आधार पर स्वचालित रूप से आपके लिए वेब फ़ॉर्म पूर्ण करती
है, तो Google Chrome उन वेब पृष्ठों के बारे में, जिनमें वेब फ़ॉर्म हैं, पृष्ठ के URL के
होस्ट भाग का एक हैश किया गया प्रदर्शन और फ़ॉर्म की संरचना सहित Google को सीमित जानकारी
भेजेगा, ताकि हम इस वेब फ़ॉर्म के लिए अपनी स्वत: भरण सेवा में सुधार कर सकें. हो सकता है
कि जब Google Chrome जानकारी भेजे तो उसमें वह तथ्य शामिल हो जिसे आपने फ़ॉर्म में लिखा था,
फ़ील्ड में आपके द्वारा लिखा गया वास्तविक टेक्स्ट तब तक Google को नहीं भेजा जाएगा जब तक
आप Google Chrome की समन्वयन विशेषता का उपयोग करके अपने खाते के साथ डेटा को सहेजना न चुन
लें.
- यदि आप Google Chrome की स्थान विशेषता का उपयोग करते हैं, जो आपको अपने स्थान को किसी
वेब साइट के साथ साझा करने देती है, तो Google Chrome कोई अनुमानित स्थान प्राप्त करने के
लिए Google स्थान सेवाओं को स्थानीय नेटवर्क की जानकारी भेजेगा. Google स्थान सेवाओं और
Google Chrome में स्थान विशेषताओं को सक्षम / अक्षम करने के बारे में अधिक जानें.
स्थानीय नेटवर्क जानकारी में, आपके डिवाइस की क्षमताओं पर निर्भर करते हुए, आपके निकटतम
wifi राउटर के बारे में जानकारी, आपके निकटतम सेल टॉवर के सेल ID, आपके wifi या सेल
सिग्नल की क्षमता, और आपके डिवाइस को वर्तमान में असाइन किया गया IP पता शामिल है. हम
स्थान अनुरोध को संसाधित करने और Google Chrome और Google स्थान सेवाओं को संचालित करने,
उनका समर्थन करने और उनकी संपूर्ण गुणवत्ता को सुधारने के लिए जानकारी का उपयोग करते हैं.
ऊपर वर्णित एकत्रित जानकारी, नई विशेषताएं या उत्पाद और सेवाएं विकसित करने के लिए, या
Google के अन्य उत्पाद और सेवाओं में से किसी की संपूर्ण गुणवत्ता में सुधार करने के लिए
Google द्वारा उपयोग किए जाने के पहले अनाम और एकीकृत की जाएगी.
- यदि आप सुरक्षित कनेक्शन का उपयोग करके किसी Google वेबसाइट से कनेक्ट करने का
प्रयास करते हैं, और ब्राउज़र उस जानकारी के कारण आपका कनेक्शन अवरुद्ध कर देता है, जो यह
दर्शाती है कि नेटवर्क पर किसी व्यक्ति द्वारा आप पर सक्रिय रूप से हमला किया जा रहा है
("मैन इन द मिडिल हमला"), तो Google Chrome हमले के प्रसार और हमले की कार्यप्रणाली के
तरीके का निर्धारण करने में सहायता करने के उद्देश्य से Google को कनेक्शन के बारे में
जानकारी भेज सकता है.
- आप Google को उपयोग
के आंकड़े और क्रैश रिपोर्ट भेजना चुन सकते हैं. उपयोग के आंकड़े और क्रैश रिपोर्ट
ब्राउज़र की समस्याओं का निदान करने, उपयोगकर्ताओं द्वारा ब्राउज़र के साथ सहभागिता करने
के तरीके को समझने, और इसका निष्पादन सुधारने में हमारी सहायता करते हैं. Google Chrome
ऐसी जानकारी भेजने से बचने का प्रयास करता है जो व्यक्तिगत रूप से आपकी पहचान करती है.
हालांकि, क्रैश रिपोर्ट में फ़ाइलों, उन एप्लिकेशन और सेवाओं से जानकारी हो सकती है जो
किसी खराबी के समय चल रहे थे. यह सेटिंग Chrome के किसी दिए गए इंस्टॉलेशन के सभी
उपयोगकर्ताओं पर लागू होगी. हम तृतीय पक्षों के साथ कुछ सकल, गैर-व्यक्तिगत जानकारी साझा
कर सकते हैं, जिसे हम अपने विश्लेषण से प्राप्त करते हैं, जैसे निश्चित प्रकार के क्रैश
कितनी बार उत्पन्न होते हैं.
आपके द्वारा Google Chrome का उपयोग करके कोई साइट विज़िट करने पर वेबसाइट संचालकों को
प्राप्त होने वाली जानकारी
आपके द्वारा Google Chrome का उपयोग करके विज़िट की जाने वाली साइटें स्वचालित रूप से वही
मानक लॉग
जानकारी प्राप्त करेंगी जो Google द्वारा प्राप्त की जाती है. ये साइटें उनकी स्वयं
की कुकी
भी सेट कर सकती हैं या आपकी मशीन पर साइट डेटा संग्रहीत कर सकती हैं. आप Google Chrome
विकल्प मेनू में अपनी प्राथमिकताएं सेट करके कुकी और अन्य साइट डेटा प्रतिबंधित कर सकते
हैं. यदि आप Chrome की नेटवर्क क्रियाओं के पूर्वानुमान की विशेषता सक्षम करते हैं और आप
किसी वेबपृष्ठ पर जाते हैं, तो Google Chrome वेबपृष्ठ पर सभी लिंक के IP पतों को देख सकता
है और वेबपृष्ठ तेज़ी से लोड करने के लिए नेटवर्क कनेक्शन खोल सकता है. साइटें उन लिंक को
पहले से लोड करने के लिए प्री-रेंडरिंग तकनीक का उपयोग
भी कर सकती हैं, जिन्हें शायद आप आगे क्लिक करें.
अगर आप गुप्त मोड में Google Chrome का उपयोग करते हैं, तो यह आपके द्वारा देखी जाने वाली
साइट पर पहले से मौजूद कोई भी कुकी संचारित नहीं करेगा. हालांकि, जब आप इंकॉग्निटो मोड में
होते हैं, तो साइट आपकी मशीन पर नई कुकी जमा कर सकती हैं. ये कुकी केवल आपके गुप्त मोड में
बने रहने पर ही, साइटों पर अस्थायी रूप से संग्रहीत और संचरित की जाएंगी. उन्हें आपके
द्वारा ब्राउज़र बंद करने पर या सभी खुली हुई गुप्त विंडो बंद करने पर हटा दिया जाएगा.
यदि आप Google Chrome की स्थान विशेषता का उपयोग करना चुनते हैं, तो यह सेवा आपको अपना
स्थान किसी साइट के साथ साझा करने देती है. हम आपकी अनुमति के बिना किसी साइट को आपके
स्थान तक पहुंचने की अनुमति नहीं देंगे. अगर साइट कोई गैर-Google वेबसाइट है, तो हमारा
वेबसाइट या उसके गोपनीयता अभ्यासों पर नियंत्रण नहीं होता है. कृपया किसी भी वेबसाइट के
साथ अपने स्थान को साझा करने को सहमति देने से पहले उस वेबसाइट के गोपनीयता अभ्यासों पर
सावधानी से विचार करें.
आपके द्वारा Google Chrome का उपयोग करने पर आपके कंप्यूटर पर संगृहीत जानकारी
Google Chrome आपके स्वयं के कंप्यूटर पर आपके ब्राउज़िंग इतिहास के बारे में उपयोगी
जानकारी रिकॉर्ड करता है. इसमें ये शामिल हैं:
- आधारभूत ब्राउज़िंग इतिहास जानकारी: जिन पृष्ठों पर आप जाते हैं उनके URL, उन पृष्ठों
के टेक्स्ट और छवियों की संचय फ़ाइल, और आपके द्वारा विज़िट किए जाने वाले पृष्ठों
से लिंक किए गए कुछ IP
पतों की सूची.
- आपके द्वारा देखे गए अधिकांश पृष्ठों की एक खोज करने योग्य अनुक्रमणिका (कुछ बैंक
पृष्ठों जैसे "https" वेब पतों वाले सुरक्षित पृष्ठों को छोड़कर)
- आपके द्वारा देखे जाने वाले अधिकांश पृष्ठों के थंबनेल-आकार के स्क्रीनशॉट
-
कुकी या
आपके द्वारा विज़िट की जाने वाली वेबसाइटों द्वारा आपकी मशीन पर एकत्रित किया गया वेब
संग्रहण डेटा
- आपके द्वारा वेबसाइटों से किए गए डाउनलोड का कोई रिकॉर्ड
आप किसी भी समय इस पूरे इतिहास या उसके भागों को FAQ में बताए गए अनुसार
हटा सकते हैं.
आप गुप्त मोड का उपयोग
करके उस जानकारी को भी सीमित कर सकते हैं जिसे Google Chrome आपके कंप्यूटर पर सहेजता है.
इस मोड में, ब्राउज़र URL, संचित किया गया पृष्ठ टेक्स्ट, या आपके द्वारा विज़िट की जाने
वाली वेबसाइटों से लिंक किए गए पृष्ठों के IP पतों जैसी आधारभूत ब्राउज़िंग इतिहास जानकारी
को संग्रहीत नहीं करेगा. यह आपके द्वारा विज़िट किए जाने वाले पृष्ठों के स्नैपशॉट भी
संग्रहीत नहीं करेगा या आपके डाउनलोड का कोई रिकॉर्ड भी नहीं रखेगा (हालांकि इस जानकारी को
अब भी आपके कंप्यूटर पर कहीं और संग्रहीत किया जा सकेगा, उदा. हाल ही में खोली गई फ़ाइलों
की किसी सूची में). आपके द्वारा अपना ब्राउज़र बंद करने या सभी खुली हुई गुप्त विंडो बंद
करने के बाद गुप्त मोड में प्राप्त हुई नई कुकी सहेजी नहीं जाएंगी. आप देख सकते हैं कि आप
कब गुप्त मोड में हैं क्योंकि आपके ब्राउज़र के शीर्ष कोने में गुप्त आइकन प्रकट होता है;
कुछ मामलों में आपकी ब्राउज़र विंडो के बॉर्डर का रंग परिवर्तित भी हो सकता है.
जब आप अपने ब्राउज़र के कॉन्फ़िगरेशन में किसी वेबपृष्ठ को बुकमार्क करने या अपनी सेटिंग को
परिवर्तित करने जैसे परिवर्तन करते हैं, तो यह जानकारी भी सहेजी जाती है. ये परिवर्तन
ईकोग्नीटो मोड द्वारा प्रभावित नहीं होते हैं.
आप Google Chrome द्वारा विशिष्ट वेबसाइट के लिए आपके पासवर्ड सहेजे जाने का चुनाव कर सकते
हैं. संग्रहीत पासवर्ड की समीक्षा, विकल्प संवाद बॉक्स के
व्यक्तिगत सामग्री टैब में की जा सकती है.
Google Chrome पर ऐप्लिकेशन, एक्सटेंशन और प्लग इन का उपयोग करने से संबंधित जानकारी
यदि आप Google Chrome पर कोई ऐप्लिकेशन या एक्सटेंशन इंस्टॉल करते हैं—जिसे सम्मिलित रूप
से "एडऑन" कहा जाता है—तो एडऑन स्थानीय रूप से डेटा संग्रहीत कर सकता है और पहुंच की
अनुमति वाले किसी भी डेटा को ऐसे किसी भी तृतीय पक्ष सर्वर को भेज सकता है जिसके साथ संचार
करने की उसे अनुमति है. इसलिए आपको सुनिश्चित होना चाहिए कि आप एडऑन के डेवलपर को जानते
हैं और उस पर विश्वास करते हैं. जब आप कोई एडऑन डाउनलोड करते हैं, तो आपको उन अनुमतियों की
सूचना दी जाएगी जो आप एडऑन को दे रहे हैं. Google Chrome आपके कंप्यूटर पर अपडेट के लिए
URL और संचालन करने के लिए एडऑन द्वारा आवश्यक अनुमतियों की श्रेणी के साथ, आपके सभी एडऑन
की सूची सहेजता है. समय-समय पर, Google Chrome इस जानकारी का उपयोग एडऑन में अपडेट की जांच
करने और स्वचालित रूप से अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए करेगा. इसके अतिरिक्त,
Google Chrome आपके कंप्यूटर से किसी एडऑन को अक्षम करना या निकालना आवश्यक होने की स्थिति
में उपयोग करने के लिए, नुकसानदेह या गैर-कानूनी के रूप में ज्ञात एडऑन की एक सूची
संग्रहीत करेगा. समय-समय पर, Google Chrome इस सूची को डाउनलोड या अपडेट करेगा.
यदि आप Chrome वेब स्टोर से इंस्टॉल किए गए एडऑन का उपयोग करते हैं, तो जब आप पहली बार
एडऑन इंस्टॉल करते हैं, जब Google Chrome एडऑन के अपडेट की जांच करता है और जब आप एडऑन को
अनइंस्टॉल करते हैं, तो आपका ब्राउज़र Google को एक या अधिक उपयोग सूचक भेजेगा. उपयोग सूचक
में आपने एडऑन का उपयोग किया है या नहीं और अंतिम बार इस प्रकार की रिपोर्ट किए हुए कितने
दिन बीत चुके है, इसकी सूचना शामिल होती है. हम इस जानकारी का उपयोग एडऑन के उपयोग डेटा पर
नज़र रखने और एडऑन की लोकप्रियता आंकने के लिए करेंगे. हम इस जानकारी का उपयोग आपकी पहचान
करने या इस जानकारी को आपकी व्यक्तिगत जानकारी से संबद्ध करने के लिए नहीं करेंगे. हम
समग्र उपयोग डेटा और लोकप्रियता रैंकिंग Chrome वेब स्टोर पर भी प्रकाशित कर सकते हैं.
यदि आप Google Chrome पर कोई प्लग-इन इंस्टॉल करते हैं, तो प्लग-इन द्वारा संसाधित कोई
डेटा प्लग-इन के डेवलपर की नीतियों के अनुरूप नियंत्रित किया जाएगा. Google Chrome
लोकप्रिय Adobe Flash Player प्लग-इन के संस्करण के साथ आता है. आप Flash Player के
संबंध में Adobe के गोपनीयता अभ्यास पर अधिक जानकारी के लिए www.adobe.com पर Adobe की वेबसाइट देख सकते हैं. Flash Player या कोई भी अन्य
प्लग-इन अक्षम करने के बारे में अधिक जानें.
उपयोग
आपके द्वारा Google Chrome का उपयोग करने पर Google द्वारा
प्राप्त की जाने वाली जानकारी, Google Chrome और अन्य Google सेवाओं को संचालित
और उनमें सुधार करने के लिए संसाधित की जाती है. ऐसी जानकारी जो अन्य वेबसाइट संचालकों को प्राप्त
होती है, वह उन वेबसाइटों की गोपनीयता नीतियों के अधीन होती है. Google Chrome
ब्राउज़र के निष्पादन को सुधारने और आपको आपके द्वारा देखे गए पृष्ठों से स्नैपशॉट की
समीक्षा करने का विकल्प जैसी विशेषताएं प्रदान करने के लिए आपकी मशीन पर जानकारी संगृहीत
करता है.
और जानकारी
Google अमेरिकी बचाव प्रावधान गोपनीयता सिद्धांतों का अनुपालन करता है. सेफ़ हार्बर
फ़्रेमवर्क या हमारे पंजीकरण के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, वाणिज्य विभाग की वेबसाइट देखें.
Google Chrome के बारे में अतिरिक्त जानकारी यहां उपलब्ध है.
हमारे गोपनीयता अभ्यासों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, संपूर्ण गोपनीयता नीति
पर जाएं. यदि आपके पास अतिरिक्त प्रश्न हैं, तो कृपया हमसे
किसी भी समय संपर्क करें. या हमें यहां लिखें:
Privacy Matters
c/o Google Inc.
1600 Amphitheatre Parkway
Mountain View CA 94043 (USA)