ब्राउज़र, Google Chrome, गोपनीयता और आप

हमने Chrome को न केवल अधिक तेज़ बनाया है, बल्कि आपके ऑनलाइन रहने के दौरान अपने द्वारा साझा की जाने वाली जानकारी की सुरक्षा में सहायता करते हुए इससे आप अपनी निजी जानकारी पर नियंत्रण रख सकते हैं.

Chrome में अपनी गोपनीयता प्रबंधित करना

1. इंकॉग्निटो मोड

जब आप अपनी वेबसाइट विज़िट को अपने ब्राउज़िंग और डाउनलोड इतिहासों में रिकॉर्ड किया जाना नहीं चाहते हों, तब आप गुप्त मोड में ब्राउज़ कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, जब आप गुप्‍त विंडो को बंद करते हैं, तो गुप्त मोड में बनाई गई कुकी हटा दी जाती हैं.

जब आप गुप्त मोड में ब्राउज़ करते हैं, तब आपको कोने में गुप्त का आइकन Google Chrome गुप्त मोड दिखाई देगा.

गुप्त मोड विशेष रूप से सरल है क्योंकि यह ब्राउज़िंग सत्रों के बीच अपनी गोपनीयता सेटिंग को आगे और पीछे बदलने की आवश्यकता के बिना वेब को निजी रूप से ब्राउज़ करने का आसान तरीका होता है. उदाहरण के लिए, आपके पास एक ही समय में अलग-अलग विंडो में एक नियमित सत्र और एक गुप्त सत्र भी हो सकते हैं.

2. गोपनीयता प्राथमिकताएं

आप हुड के अंतर्गत टैब के शीर्ष पर स्थित गोपनीयता अनुभाग के अंतर्गत, विकल्प संवाद से Chrome के लिए अपनी सभी गोपनीयता प्राथमिकताएं नियंत्रित कर सकते हैं.

Google Chrome गोपनीयता प्राथमिकताएं

Google Chrome गोपनीयता प्राथमिकताएं

इसके लिए अपनी गोपनीयता प्राथमिकताएं प्रबंधित करने के बारे में और जानें:

3. अपना ब्राउज़िंग डेटा साफ़ करना

Chrome के साथ, आप अपना ब्राउज़िंग डेटा किसी भी समय साफ़ कर सकते हैं ताकि यह जानकारी आपके ब्राउज़र में संगृहीत न हो. आपके पास ब्राउज़िंग और डाउनलोड इतिहास, कुकी, सहेजे गए पासवर्ड, और सहेजा गया फ़ॉर्म डेटा शामिल सहित, पूरा नियंत्रण होता है कि आप अपने ब्राउज़र से किस प्रकार का ब्राउज़िंग डेटा मिटाना चाहते हैं. अधिक जानें

4. कुकी, छवियों, JavaScript, और प्लगइन के लिए गोपनीयता प्राथमिकताएं नियंत्रित करना

Chrome की सामग्री सेटिंग के अंतर्गत, आप कुकी, छवियों, JavaScript, और प्लगइन के लिए साइट-दर-साइट आधार पर अपनी गोपनीयता प्राथमिकताएं नियंत्रित कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, जिन पर आपको विश्‍वास है उन निर्दिष्‍ट साइट सूची के लिए कुकी को अपने आप अनुमति देने हेतु आप कुकी नियम सेट कर सकते हैं, और फिर अन्य सभी साइट के लिए मैन्‍युअल रूप से कुकी अवरोधित करना और सेट करना प्रबंधित कर सकते हैं. अधिक जानें

वीडियो देखें

5. विज्ञापन वैयक्तिकरण से ऑप्‍ट आउट करना

विज्ञापनदाता कुकी का उपयोग आपके विज्ञापनों को वैयक्तिकृत करने और आपके अनुभव में सुधार करने के लिए करते हैं, ताकि आपको अपनी रुचि के विज्ञापन दिखाई दें. वे विज्ञापन कंपनियां जो नेटवर्क विज्ञापन अभियान (NAI) की सदस्‍य हैं और अन्‍य स्‍व-विनियामक प्रयास आपको इस वैयक्तिकरण से ऑप्‍ट आउट करने देते हैं. Chrome में, आप ब्राउज़र के लिए अपनी ऑप्‍ट-आउट स्थिति को स्थायी रूप से बनाए रख सकते हैं भले ही आप “मेरे ऑप्‍ट-आउट बनाए रखें” Chrome एक्‍सटेंशन को इंस्‍टॉल करके सभी कुकी साफ कर दें.

6. ब्राउज़र द्वारा भेजे गए अन्य डेटा को समझना

Chrome को आपकी गोपनीयता के अनुसार डिज़ाइन किया जाए, इस बात को हमने बहुत अधिक ध्‍यान रखा है. यह केवल उन्‍हीं Google सेवाओं के साथ संवाद स्‍थापित करता है जहां सुविधाएं और कार्यक्षमता प्रदान करना अत्‍यंत आवश्‍यक हो. आप Chrome के विकल्‍पों में उन विशेषताओं को अक्षम कर सकते हैं जिनके लिए इस प्रकार के संवाद की आवश्‍यकता होती है, ताकि जब आप Chrome का उपयोग करें तो Google को जो भी भेजा जाए उस पर आपका नियंत्रण रहे.

वीडियो देखें

Google Chrome Privacy Whitepaper
संग्रहीत संस्करण:   जनवरी 2012 | मार्च 2010

Google Chrome गोपनीयता नीति